More
    35.6 C
    Delhi
    Friday, April 19, 2024
    More

      राशिफल व पंचांग | 13th दिसम्बर 2022

      आज और कल का दिन खास 
      • 13th दिसम्बर 1955 को भारत और सोवियत संघ ने पंचशील समझौते को स्वीकार किया।
      • 14th दिसम्बर 2022 : राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस कल।
      आज का राशिफल | 13th दिसम्बर, 2022, मंगलवार

      मेष राशि : घर के माहौल में सुधार हो सकता है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। काम-धंधा और नौकरी भी बेहतर स्थिति में पहुंच जाएगी। काम पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। मेहनत भी बहुत रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए आप हर संभव कोशिश कर सकते हैं। जितना धैर्य रखेंगे आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। कोई राज की बात भी आज आपको पता चल सकती है। रोजमर्रा के कामों में फायदा और सफलता दोनों मिलेगी। संतान से आपको सहयोग मिलेगा और आपको धन लाभ भी होगा। साझेदार से बड़ा फायदा हो सकता है।

      वृषभ राशि : कोई महत्वपूर्ण इंसान आपकी खासियत को पहचान लेगा। आपको मदद मिलती रहेगी। माता से प्रेम बढ़ेगा। सहयोग भी मिलेगा। माता के प्रभाव से कोई बड़ा काम आपके फेवर में हो सकता है। जिससे आप आगे बढ़ेंगे। कुछ लोग आपसे प्रभावित हो जाएंगे। पैसों के मामलों पर विचार करने के लिए दिन अच्छा है। मौज-मस्ती का मन भी होगा। अपने मन की और फायदे की बात कहने में आप जरा भी संकोच नहीं करेंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको फायदा हो सकता है।

      मिथुन राशि : पुरानी समस्या खत्म हो सकती है। दोस्तों के किसी विवाद में आपको बीच-बचाव करना पड़ सकता है। आपकी प्रतिभा चरम पर होगी और आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। बड़ा फायदा भी आपको मिल सकता है। सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। नई नौकरी या प्रमोशन के लिए अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। परेशानियों में आसपास के लोगों का सहयोग भी मिल सकता है। कोर्ट कचहरी या किसी विवाद में आपको जीत मिल सकती है।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 23rd दिसंबर 2023

      कर्क राशि :अपनी बात पर डटे रहें। परिस्थितियां आपके फेवर में हो सकती हैं। जो काम करने का मन है, वह समय पर हो सकता है। आपको उससे फायदा भी होगा। आपका आकर्षण बढ़ सकता है। चुनौती जैसी हर हालत में व्यावहारिक रहें। संतान और शिक्षा से जुड़े काम पूरे होंगे। कुछ पुराने मामले फिर सामने आ सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।

      सिंह राशि : उत्साह के साथ आपके काम पूरे हो जाएंगे। सफलता मिल सकती है। लोगों का मन और मूड समझकर काम करेंगे तो सफल हो सकते हैं। आप किसी नए या अनजान व्यक्ति की मदद करेंगे। जितना समय दोस्तों और प्रेमीजनों से मुलाकात में बीतेगा, उतना आपको अच्छा लगेगा। रूटीन में थोड़ा बदलाव भी आप कर सकते हैं। आपके मन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। नौकरी या करियर को लेकर विचार शुरू कर दें और नए रास्तों की तलाश तेज कर दें। एक-एक कर के कदम बढ़ाते जाएं, रास्ते अपने आप साफ हो जाएंगे। आपको पॉजिटिव नतीजे मिलते रहेंगे।

      कन्या राशि : कन्या राशि वालों का समय ठीक है। आप अपना टैलेंट भी दिखा सकते हैं। कोई बड़ी समस्या सुलझाने की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। बहस और उलझन भरी स्थितियों से दूर रहने की कोशिश करें। जीवन में आगे बढ़ने के मौके भी आपको मिल सकते हैं। छोटी-मोटी रुकावटों का सामना कर लेंगे। आपके लिए दिन ठीक रहेगा।

      तुला राशि : दिन के शुरुआती समय में बड़े फायदे का कोई काम या सौदा आपके सामने आ सकता है। बड़ी जरूरत पर कोई न कोई मदद मिल सकती है। पैसों के संबंध में बड़े फैसले के लिए किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। कोई व्यक्ति आपके करियर की समस्या का सही समाधान निकाल सकता है। काम में मन लगेगा। काम करना चाहेंगे तो परिस्थितियां आपके फेवर में हो सकती हैं। धैर्य रखें और समय बीत जाने दें। रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहते हैं, तो ले सकते हैं। इंटरव्यू है तो नपे-तुले जवाब ही दें। पैसे और परिवार के मामलों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 1st जनवरी 2023

      वृश्चिक राशि : आप धैर्य और संयम रखें। दौड़-भाग भी बढ़ सकती है। उसका पूरा सकारात्मक फल आपको मिल सकता है। पैसों का कोई मामला उलझा हुआ है, तो वह ठीक होने लगेगा। किसी बड़े काम के लिए पैसों की व्यवस्था करने की कोशिश करेंगे तो आपका काम हो सकता है। लोन से जुड़े कामकाज पूरे होने की संभावना है। सोचे हुए काम भी समय पर पूरे हो जाएंगे। बिजनेस, प्यार और परिवार के बारे में आपको कुछ बातें पता चलेंगी, जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा हो सकता है। इनकम और फायदे की स्थिति बन सकती है। भाई-बहनों का सहयोग भी मिलता रहेगा।

      धनु राशि : आज आप जैसे हैं, वैसे ही रहें। किस्मत का साथ भी आपको मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। कई तरह की बातें दिमाग में चलती रहेंगी। कुछ कर दिखाने की इच्छा तेज हो सकती है। आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ सकती हैं और आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। एक्स्ट्रा इनकम का कोई जरिया शुरू हो सकता है। घर से ही कोई काम शुरू कर सकते हैं। कोई पार्टटाइम काम भी मिल सकता है। आप ऐसा कुछ करने की कोशिश करेंगे, जिससे दिनचर्या बदल सकती है। किसी मजबूर व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। किसी धार्मिक काम में भी आपका पैसा लग सकता है।

      मकर राशि : रूटीन लाइफ में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करें तो आपको अच्छा लगेगा। पुराने दोस्त और रिश्तेदारों से बातचीत होने के योग हैं। आप उनसे मिल भी सकते हैं। आपके आसपास के कुछ लोग तनाव से बाहर आने में आपकी मदद कर सकते हैं। थोड़ा संयम में रहें। आपके लिए अच्छा रहेगा। आज यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है।

      कुंभ राशि : रोजमर्रा के काम समय से पूरे हो जाएंगे। पार्टनर से भी सहयोग मिल सकता है। किसी काम के लिए सीमा तय करें और खुद पर कंट्रोल करें। कई मामलों में प्रगति होगी। पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने के पहले अच्छी तरह जांच लें। कोई पुराना साथी या दोस्त आपसे बातचीत कर सकता है। बोलने के बजाए सुनने पर ज्यादा ध्यान दें। किस्मत का साथ मिल सकता है। आपके काम पूरे होंगे। नौकरी और धंधा अचानक आगे बढ़ सकता है। नई डील हो सकती है। पुराना कर्जा आप चुका देंगे। व्यापारिक यात्रा पर भी आपको बाहर जाना पड़ सकता है।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 1st सितम्बर 2023

      मीन राशि : बड़े काम के लिए शांति से कोई फैसला लें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नजदीकी दोस्त से खुली बात करें तो आपको राहत मिल सकती है। बेचैनी से मुक्ति के लिए आने वाले दिनों में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। जिनसे आपको फायदा होगा। आपका ध्यान रिश्तों से जुड़े मामलों पर ही रहेगा। आपके सोचे हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। लोगों के बारे में आपको कुछ रोचक बातें भी पता चल सकती हैं।

      आज का पंचांग | 13th दिसम्बर 2022, मंगलवार
      • तिथि : पंचमी – 09:24 PM
      • नक्षत्र : आश्लेषा – 02:33 AM
      • करण : कौलव – 08:08 AM | तैतिल – 09:24 PM
      • पक्ष : कृष्ण 
      • योग : वैधृति – 06:53 AM
      • वार : मंगलवार
      • सूर्योदय : 07:04 AM
      • सूर्यास्त : 05:25 PM
      • चन्द्रमा : कर्क – 02:33 AM
      • राहुकाल : 02:50 – 04:07 PM
      • विक्रमी संवत् : 2079
      • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
      • मास : पोष
      • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:54 – 12:35 PM

      राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

      नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

      उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,752FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles