More
    30.1 C
    Delhi
    Saturday, April 20, 2024
    More

      राशिफल व पंचांग | 19th सितम्बर 2022

      आज और कल का दिन खास 
      • 19th सितम्बर 2022 : नवमी श्राद्ध आज।
      • 19th सितम्बर 2022 : मातृ नवमी आज।
      • 20th सितम्बर 2022 : दशमी श्राद्ध कल।
      आज का राशिफल | 19th सितम्बर, 2022, सोमवार

      मेष राशि : आज किसी नए काम की शुरूआत होग या तो ऐसा भी हो सकता है कि पुराने रुके काम की फिर से शुरू हो जाए। ऑफिस में आपको कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिलेगी ,जिसको पूरा करने पर आने वाले दिनों में फायदा होगा। आज आपका बिजनेस मीटिंग में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा और आसपास के लोग आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपके बिजनेस को बहुत बड़ा फायदा भी होगा। परिवार के किसी सदस्य की किसी बात से आपका मन दुखी हो सकता है और आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको रहेगी इसलिए आज उनका खास ख्याल रखन होगा।

      वृषभ राशि : आपको आप संतुलित रहकर अपनी रचना शक्ति को बौद्धिक कार्यों में लगाना होगा। आज अनायास व्यय बढ़ेगा, सट्टे एवं शेयर बाज़ार से दूर रहे अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा प्रतियोगिता में भुलक्कड़पन का शिकार होना पड़ेगा। सामाजिक कार्यो में रुचि रहेगी। कारोबार और आजीविका में आमदनी भी आशा से अनुकूल रहेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो प्रेम प्रसंग की संभावना है। आप यदि विदेशी कंपनियों के साथ काम करने के इच्छुक हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है।अपनी सेहत का ख्याल रखे और बहार का खाने से बचे। 

      मिथुन राशि : आज आपको अनिद्रा होने की भी संभावना रहेगी बावजूद इसके शारीरिक तथा मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। मैत्री संबंधों में प्रगति होगी, सामंजस्य रहेगा। आय की तुलना में व्यय की मात्रा अधिक रहेगी आकस्मिक खर्च, की संभावना अधिक दिखाई दे रही है। पड़ोसियों के साथ आपके बढ़िया संबंध रहेंगे। कामकाज में आसपास के लोगों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न रखें दूसरों के भरोसे काम नहीं छोड़ें नही तो नुकसान हो सकता है । विद्यार्थियों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अपनी बुद्धिमानी से स्थिति सुदृढ़ बना सकेंगे। 

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 17th अगस्त 2022

      कर्क राशि : आज संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा। यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज बदलता मौसम सेहत खराब कर सकता है इसलिए खाने पीने पर खास ख्याल रखे। माता-पिता से अनबन होने की आशंका है  अनावश्यक क्रोध न करें। आज पैसों के सम्बंध में उतार-चढ़ाव वाला दिन है आपके रास्ते में कुछ व्यवधान आएंगे लेकिन आप उनसे पार पा लेंगे। किसी नए उत्पाद या सेवा को शुरू करने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक लाभ की स्थिति बन रही है। सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम-संबंधों के प्रति आपका झुकाव अधिक रहेगा। 

      सिंह राशि : आज अपकी अपने बिजनेस या ऑफिस की वजह से कुछ नये लोगो से मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात आपको भविष्य में बहुत बड़ा फायदा दिलायेगी।। फलदार पौधे लगाना पारिवारिक जीवन के लिए बहुत शुभ है। आज आपको परिवारिक जिवन में सुख मिलेगा और जीवनसाथी से व्यवहार में नरमी रखे जिससे आपके दाम्पत्य जीवन मधुर बना रहेगा, साथ ही आपसी सहयोग की भावना रहेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने के भी योग बनेंगे। रुके हुए कार्य में मित्रों और हितैषियों से खूब मदद मिलेगी जिससे आपका रुका हुआ कार्य पूरा हो जायेगा।

      कन्या राशि : नए कार्यों में लाभ रहेगा। घर के किसी सदस्य का शुभ मांगलिक कार्य निपटाने में सफलता मिलेगी। आपके व्यवहार से अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। धन आगमन होने से आप आर्थिक रूप से राहत महसूस करेंगे। दबी हुई आमदनी या दिया हुआ पैसा वापस हाथ में आएगा। आपको विवाद से बचकर रहना चाहिए अन्यथा आपका अपमान हो सकता है आपको अपने कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में कुछ कटुता आ सकती है, आप अपने भावनात्मक और व्यक्तिगत संबंधों पर संतुलन बनाए रखें। बोलते हुए सावधानी बरतें। 

      तुला राशि : आपमें से कुछ लोगों को आज महत्वपूर्ण फ़ैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। दिन बहुत लाभदायक नहीं है- इसलिए अपनी जेब पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। अपने जीवनसाथी के मामलों में ज़रूरत से ज़्यादा दखल देना उसकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। ग़ुस्से को फिर से भड़कने से रोकने के लिए उसकी इजाज़त लें, तो आसानी से इस परेशानी को हल किया जा सकता है। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। बच्चे आज पढाई पर ज्यादा ध्यान दें। शाम तक सब सही हो जायेगा। 

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 16th जून 2023

      वृश्चिक राशि : आज आपको विवादों से बचना होगा अन्यथा मामला गंभीर हो सकता है आपके विरोधी सिर उठाने की कोशिश करेंगे जिनसे निपटने के लिए आपको काफी शक्ति लगानी होगी। बड़े बुजुर्गों से सम्बन्ध को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको काफी प्रयास करना होगा व बुद्धिमानी से कार्य करना होगा कुछ विशेष मेहनत करनी पड़ेगी परन्तु कार्य में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध में सफलता प्राप्त होगी। ध्यान और अध्यात्मिक उन्नति के लिए आज का दिन अनुकूल है आपका रुझान अनसुलझे रहस्यों को सुलझाने अथवा किसी गूढ़ विद्या के अध्ययन में लग सकता है। 

      धनु राशि : आज आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं। आज आप में कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इस राशि के जो लोगो के पास सिंगिंग का हुनर है आपके लिए आपका हुनर सकारात्मक बदलाव लेकर आयेगा आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएँ गड़बड़ा सकती हैं।  

      मकर राशि : अपनी सेहत का ख़याल रखें। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। आपको अपने भागीदार को आपकी योजना से जुड़े रहने के लिए मनाने में दिक़्क़त होगी। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। 

      कुंभ राशि : आज का दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ ख़ास देखने को मिल सकता है। सांसारिक सुखों की सुविधाएं बढ़ेंगी। महत्वपूर्ण कार्यों में जीवनसाथी को शामिल करना संभव हो तो ऐसा अवश्य करें। इससे लाभ का प्रतिशत बढ़ाने में मदद मिलेगी। आपके लिए सामान्य रूप से शुभ है। आज जो भी बेहतर परिणाम हासिल होंगे उसमें आपकी योग्यता और दूरदृष्टि की प्रमुख भूमिका होगी आप स्वयं को नौकरी या कारोबार के अनुरूप आधुनिकतम बनाये रखेंगे और अपने ज्ञान में वृद्धि करेंगे। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते है। 

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 1st अगस्त 2023

      मीन राशि : आज अटका हुआ धन प्राप्त होगा। कुल मिलाकर आर्थिक रूप से समय अनुकूल है। शादीशुदा लोगों के लिए भी समय प्रेम को बढ़ाने वाला है। आप अपने रिश्तों के प्रति पूर्ण ईमानदारी और समर्पण का भाव रखेंगे, इससे आपके संबंधों में मज़बूती आएगी। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। कामकाज के दबाव से ख़ुद को शान्त करने के लिए हो सकता है कि आपको पर्याप्त समय न मिले। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी।

      आज का पंचांग | 19th सितम्बर 2022, सोमवार
      • तिथि : नवमी – 07:04 PM
      • नक्षत्र : आर्द्रा – 06:11 PM
      • करण : गर – 07:04 PM
      • पक्ष : कृष्ण 
      • योग : व्यतिपात  07:27 AM
      • वार : सोमवार
      • सूर्योदय : 06:07 AM
      • सूर्यास्त : 06:22 PM
      • चन्द्रमा : मिथुन    
      • राहुकाल : 07:39 – 09:11 AM
      • विक्रमी संवत् : 2079
      • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
      • मास : अश्विन
      • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:50 – 12:39 PM

      राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

      नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

      उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,753FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles