More
    35.1 C
    Delhi
    Saturday, April 20, 2024
    More

      राशिफल व पंचांग | 22nd अक्टूबर 2022

      आज और कल का दिन खास 
      • 22nd अक्टूबर 2022 : शनि प्रदोष व्रत आज।
      • 22nd अक्टूबर 2022 : कई जगह आज और कुछ जगह कल मनाया जाएगा धनतेरस पर्व।
      • 23rd अक्टूबर 2022: कुछ जगह आज भी मनाया जाएगा धनतेरस पर्व।
      • 23rd अक्टूबर 2022 : नरक चतुर्दशी कल।
      आज का राशिफल | 22nd अक्टूबर , 2022, शनिवार

      मेष राशि : कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। प्रेमियो के जीवन की परेशानी आज दूर होने की संभावना है। जीवन साथी से आज किसी भी तरह की बहस न करें तो बेहतर होगा। घरेलू काम को लेकर पत्नी से मनमुटाव हो सकता है।

      वृषभ राशि : लव पार्टनर के साथ कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन आज सुखमय बीतने वाला है। कार्यस्थल से अविवाहितों को अच्छी खबर मिल सकती है। शादी को लेकर असमंजस में रहने वाले हैं।

      मिथुन राशि : प्रेमिका से प्यार भरा संदेश मिलने वाला है। लव पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। हालांकि यह कुछ समय के लिए ही रहेगा। शादीशुदा जीवन खुशनुमा रहने वाली है। पत्नी के साथ घरेलू मसले को लेकर बहस होगी।

      कर्क राशि : पार्टनर के साथ यदि शारीरिक संबंध बनाने की सोच रहे हैं तो यह फैसला गलत साबित होगा। दफ्तर में कोई साथी आपको प्रपोज करने वाला है। नया प्रेम संबंध स्थापित करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें।

      सिंह राशि : आज आपका जीवनसाथी अपने निजी लाभ के लिए आपका उपयोग कर सकता है। नई प्रेमिका कुछ अच्छा गिफ्ट दे सकती है। वैवाहिक जीवन में अनावश्यक तनाव झेलना पड़ सकता है।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 4th मार्च 2024

      कन्या राशि : लव लाइफ में बिना सोचे समझे कोई नया फैसला लेना गलत साबित होगा। प्रेमिका को सिनेमा दिखाने ले जा सकते हैं। प्रेमी धोखा दे सकता है। शादीशुदा जीवन में स्थिति बेहतर होगी।

      तुला राशि : साथी से मिलने किसी रोमांटिक स्थान पर जा सकते हैं। शादी के लिए ऑफर आएगा। आज पत्नी की जिद्द के सामने आपकी एक नहीं चलेगी। हर हाल में उनकी बात माननी पड़ सकती है।

      वृश्चिक राशि : आज आप अपनी मन की भावनाओं को खुलकर पार्टनर के साथ शेयर करने वाले हैं। कार्यस्थल पर किसी अजनबी से प्यार का इजहार कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन को सफल बननाने के लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

      धनु राशि : प्रेम-संबंध को आगे ले जाने के बारे में सोचेंगे। प्रेमिका के साथ अकेले में मिलने जा सकते हैं। शादीशुदा जीवन में साथी का व्यवहार खुशी देगा। अविवाहित लोग अगर शादी की योजना बना रहे हैं तो ठीक से विचार कर लें।

      मकर राशि : लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ने वाली है। बहुत हद तक संभव है कि लव लाइफ वैवाहिक जीवन में बदल जाए। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ता दिखेगा। अविवाहित लोग शादी का प्रस्ताव स्वीकार कर सकते हैं।

      कुंभ राशि : परिवार में जल्द मिलेगी नन्हें मेहमान के आने की सूचना। लव लाइफ सामान्य रहने वाला है। प्रेमिका की ओर से शादी का प्रस्ताव मिलेगा जिसे ठुकरा सकते हैं। शादीशुदा लाइफ खुशनुमा बीतेगा।

      मीन राशि : अविवाहित लोगों को विवाह के लिए प्रस्ताव तो आएगा लेकिन वे स्वीकार नहीं करेंगे। शादीशुदा जीवन में परेशानियां बिन बुलाएं आ सकती हैं। आज लव पार्टनर भरपूर प्यार देने वाला है। प्रेमी की कही किसी बात पर परेशान हो सकते हैं।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 23rd जुलाई 2023
      आज का पंचांग | 22nd अक्टूबर 2022, शनिवार
      • तिथि : द्वादशी – 06:05 PM
      • नक्षत्र : पूर्वा फाल्गुनी – 01:51 PM
      • करण : तैतिल – 06:05 PM | गर – 06:10 AM
      • पक्ष : कृष्ण 
      • योग : ब्रह्म – 05:11 PM
      • वार : शनिवार
      • सूर्योदय : 06:25 AM
      • सूर्यास्त : 05:45 PM
      • चन्द्रमा : सिंह – 08:05 PM  
      • राहुकाल : 09:15 – 10:40 AM
      • विक्रमी संवत् : 2079
      • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
      • मास : कार्तिक
      • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:42 – 12:28 PM

      राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

      नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

      उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,753FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles