More
    30.1 C
    Delhi
    Saturday, April 20, 2024
    More

      राशिफल व पंचांग | 30th अक्टूबर 2022

      आज और कल का दिन खास 
      • 30th अक्टूबर 2022 : सूर्य षष्ठी आज।
      • 31st अक्टूबर 2022 : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती कल।
      • 31st अक्टूबर 2022 : राष्ट्रीय एकता दिवस कल।
      आज का राशिफल | 30th अक्टूबर, 2022, रविवार

      मेष राशि : धैर्य और समझदारी से दिन गुजारें। आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं आएंगी। यात्रा हो सके तो टालें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आज आपको अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है। मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे, थकान महसूस करेंगे। 

      वृषभ राशि : हंसी-मजाक और मनोविनोद में रुचि रहेगी। आज दैनिक कार्यों से हटकर कुछ अलग और रचनात्मक करना चाहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

      मिथुन राशि : आज ढेर सारी जिम्मेदारियों को निभाने का दिन है। सुबह से ही आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार होता रहेगा। संघर्ष के साथ सफलता एवं धन प्राप्ति का योग है। कार्य क्षेत्र में एक नई शुरुआत करेंगे और नई योजनाओं पर काम आरंभ करेंगे। 

      कर्क राशि : सितारों की स्थिति अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में तालमेल से आनंदित रहेंगे। बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। दिन की शुरुआत कार्य-व्यवहार से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा।

      सिंह राशि : इधर-उधर की बातों को सोचकर आप उलझन में रहेंगे। अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखें विवाद की आशंका है। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज सभी कार्य सावधानीपूर्वक करें, जोखिम लेने से बचें। कार्य क्षेत्र में काम का दबाव रहेगा।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 5th जनवरी 2024

      कन्या राशि : बड़े बुजुर्गों से स्नेह और सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अधिकारी सहायक रहेंगे। प्रयास कीजिए आज सभी कार्य सरलता पूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। सभी जगह अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होंगी। सरकारी काम में सफलता मिलेगी। 

      तुला राशि : थकान और आलस महसूस करेंगे लेकिन चढ़ते सूरज के साथ आप भी सक्रिय होंगे। दिन कुल मिलाकर आपका शुभ होगा। धन लाभ का योग है। परिश्रम करेंगे और बदले में मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ आनंद के पल गुजारेंगे।

      वृश्चिक राशि : परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। मित्रों और सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। व्यवहार में उग्रता और अहं का भाव आ सकता है, संयम रखें। जो भी काम करना है बेहिचक कीजिए आज सफलता कदम चूमेगी। भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे।

      धनु राशि : आज आपका मन चंचल रहेगा, महत्वपूर्ण विषयों पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि बिना सोच-विचार किए कोई कार्य न करें। व्यय का योग है, अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य के मामले में धन खर्च हो सकता है। 

      मकर राशि : आज प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा। कार्यालय में अनुकूल स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों की रुचि पढने-लिखने में रहेगी। कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। 

      कुंभ राशि : आज दिन भर व्यस्त रहेंगे। उर्जा और उत्साह बना रहेगा। तरोताजगी के साथ कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे। कर्म प्रधान दिन है, जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही लाभ मिलेगा। दूसरों के मामलों से दूर रहें, पुराने अटके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। 

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 9th अक्टूबर 2023

      मीन राशि : दिन मिलाजुला रहेगा। आज जितना विश्वास आप भाग्य पर करें उतना ही भरोसा स्वयं पर भी करें। भाग्य और परिश्रम मिलकर सफल बनाएंगे। धर्म-कर्म और अध्यात्म में रुचि रहेगी। कार्य क्षेत्र में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही ना करें।

      आज का पंचांग | 30th अक्टूबर 2022, रविवार
      • तिथि : षष्ठी – 03:29 AM
      • नक्षत्र : मूल – 07:26 AM | पूर्वाषाढ़ा – 05:48 AM
      • करण : कौलव – 04:40 PM | तैतिल – 03:29 AM
      • पक्ष : शुक्ल 
      • योग : सुकर्मा – 07:15 PM
      • वार : रविवार
      • सूर्योदय : 06:31 AM
      • सूर्यास्त : 05:37 PM
      • चन्द्रमा : धनु     
      • राहुकाल : 04:14 – 05:37 PM
      • विक्रमी संवत् : 2079
      • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
      • मास : कार्तिक
      • शुभ मुहूर्त | अभीजित 11:42 – 12:26 PM

      राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

      नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

      उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,753FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles