More
    35.1 C
    Delhi
    Thursday, April 25, 2024
    More

      राशिफल व पंचांग | 3rd मार्च 2023

      आज और कल का दिन खास 
      आज का राशिफल | 3rd मार्च, 2023, शुक्रवार

      मेष राशि: अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग हैं। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से होना चाहिए। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।

      वृषभ राशि: सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरे के मामलों में पड़ते हैं, नुकसान आप का ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

      मिथुन राशि: धार्मिक कार्यो में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यो को पूर्ण करें आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता हैं। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

      कर्क राशि: मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई-बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं।

      सिंह राशि: पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करें रुके कार्य बन जाएंगे। भूमि लाभ संभव है।

      कन्या राशि: कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्य स्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। मन की बात कहने का समय नहीं है।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 4th फरवरी 2023

      तुला राशि: वित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार हैं।

      वृश्चिक राशि: व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी दें। आप मन के साफ है पर किसी को समझाने के लिए नरमी से पेश आएं। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरूर सोचें।

      धनु राशि: वही होता है जो भगवान को मंजूर होता है। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पुरे करने में लग जाएं। आकस्मिक धन प्राप्त आज हो सकता है। कला से लोगों को प्रभावित करेगे।

      मकर राशि: लम्बे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख संभव है। विदेश जाने के योग हैं। जीवन-साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी के देखा-देखी में अपना नुकसान हो सकता है।

      कुम्भ राशि: अपने व्यवहार और आचरण बदलें। सब आपके हो जाएंगे। अपने माता-पिता से ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। जेसा व्यवहार आप करेगे वेसा आप के साथ भी हो सकता है। अपनी भूल सुधारें, लाभ होगा।

      मीन राशि: आज आप परिवार के खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कतापूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। पैर में चोट लग सकती है।

      आज का पंचांग | 3rd मार्च 2023, शुक्रवार
      • तिथि : एकादशी – 09:14 AM
      • नक्षत्र : पुनर्वसु – 03:44 PM
      • करण : विष्टि – 09:14 AM | बव – 10:30 PM
      • पक्ष : शुक्ल 
      • योग : सौभाग्य – 06:43 PM
      • वार : शुक्रवार
      • सूर्योदय : 06:44 AM
      • सूर्यास्त : 06:22 PM
      • चन्द्रमा : मिथुन – 08:58 AM
      • राहुकाल : 11:06 – 12:33 PM
      • विक्रमी संवत् : 2079
      • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
      • मास : फाल्गुन
      • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:10 – 12:56  PM
      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 18th फरवरी 2024

      राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

      नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

      उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,751FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles