More
    29.1 C
    Delhi
    Tuesday, October 3, 2023
    More

      राशिफल व पंचांग | 4th नवम्बर 2022

      आज और कल का दिन खास 
      • 4th नवम्बर : देवप्रबोधिनी एकादशी आज।
      • 5th नवम्बर : तुलसी विवाह कल।
      • 5th नवम्बर : शनि प्रदोष व्रत कल।
      आज का राशिफल | 4th नवम्बर, 2022, शुक्रवार

      मेष राशि : घरेलू मामलों को लेकर व्यर्थ की चिंता हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी मामले को लेकर समझौता करना पड़ सकता है। आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहें। पारिवारिक विवाद से बचें। खान-पान में सावधानी बरतें, नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

      वृषभ राशि : व्यापार में धन लाभ के लिए आर्थिक योजना बना सकते हैं। कलात्मक कार्य में रूचि रहने वाली है। इस योजना का लाभ आगे चलकर मिलेगा। शरीर स्वास्थ रहेगा। मन प्रसन्न रहने वाला है।

      मिथुन राशि : आंखों से संबंधित समस्या परेशान करेगी। नौकरी-व्यापार में किसी गलतफहमी के कारण दोस्तों से मनमुटाव हो सकता है। अधिक शारीरिक मेहनत करने से सेहत बिगड़ सकती है। धर्म अध्यात्म में रूचि रहने वाली है।

      कर्क राशि : अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। शरीर स्वस्थ रहेगा। मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। व्यवसाय और नौकरी में लाभ का योग है। किसी खास मित्र से आर्थिक लाभ की संभावना है।

      सिंह राशि : व्यापार में अपनी बुद्धि का उपयोग पर धन कमा सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति का योग बन रहा है। वाहन से संबंधित अटका हुआ काम पूरा होगा। पैतृक संपत्ति से आर्थिक लाभ मिलने वाला है।

      कन्या राशि : भाई या बहन से धन लाभ हो सकता है। विदेश जाने का अवसर मिलेगा। विदेश में रह रहे अपनों से सुखद समाचार सुनकर प्रसन्नता होगी। आज पूरा दिन आनंदमय बीतने वाला है। यात्रा में खर्च बढ़ने की संभावना है।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 20th जून 2023

      तुला राशि : नए काम की शुरूआत कर परेशानी में फंस सकते हैं। बातचीत में संयम बरतें वरना किसी से मनमुटाव हो सकता है। सेहत पर खास ख्याल रखने की जरूरत है। मानसिक शांति के लिए पूजा-पाठ कर सकते हैं।

      वृश्चिक राशि : साझेदारी वाले व्यवसाय से आर्थिक लाभ होने वाला है। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।

      धनु राशि : स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। बच्चों के बीच समय व्यतीत करने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ की संभावना है। किसी खास व पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

      मकर राशि : आज मन में बहुत तरह के नकारात्मक विचार आएंगे। जिस कारण मन अशांत रहेगा। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा जिस कारण निराशा हो सकती है। माता-पिता की सेहत बिगड़ सकती है। पेट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।

      कुंभ राशि : विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। जमीनी दस्तावेज या वाहन से संबंधित कार्य में सावधानी बरतें। जिद्दी स्वभाव के कारण बिजनेस में आर्थिक नुकसान हो सकता है। मानसिक रूप से बेचैनी महसूस कर सकते हैं।

      मीन राशि : परिवार में भाई-बहन से धन लाभ होने वाला है। नौकरी के काम में सफलता मिलने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। कोई रचनात्मक कार्य कर समाज में अपनी खास पहचान बनाने में सफल होंगे।

      आज का पंचांग | 4th नवम्बर 2022, शुक्रवार
      • तिथि : एकादशी – 06:10 PM
      • नक्षत्र : पूर्वाभाद्रपद – 00:13 AM
      • करण : वणिज – 06:49 AM | विष्टि – 06:10 PM
      • पक्ष : शुक्ल 
      • योग : व्याघात – 03:14 AM
      • वार : शुक्रवार
      • सूर्योदय : 06:34 AM
      • सूर्यास्त : 05:34 PM
      • चन्द्रमा : कुम्भ – 06:20 PM
      • राहुकाल : 10:42 – 12:04 PM
      • विक्रमी संवत् : 2079
      • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
      • मास : कार्तिक
      • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:42 – 12:26 PM
      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 10th अप्रैल 2023

      राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

      नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

      उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,482FansLike
      76FollowersFollow
      652SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles