More
    30.1 C
    Delhi
    Tuesday, April 16, 2024
    More

      राशिफल व पंचांग | 7th अगस्त, 2022

      आज और कल का दिन खास 
      • 7th अगस्त 2022 : रविदशमी आज।
      • 8th अगस्त 2022 : पुत्रदा एकादशी व्रत कल।
      • 8th अगस्त 2022 : सावन का चौथा सोमवार कल।
      • 8th अगस्त 2022 : भारत छोड़ो आंदोलन दिवस कल।
      आज का राशिफल | 7th अगस्त, 2022, रविवार 

      मेष राशि : आज सुबह से ही किसी नई सोच को लेकर आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार होगा। आज के दिन के महत्व को समझते हुए इसके लाभ उठाने के अवसर से न चूकें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

      वृषभ राशि : आपका आज का दिन व्यस्ततापूर्वक बीतेगा। सभी अधूरे कार्य पूर्ण होने का योग है। व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न होंगे।

      मिथुन राशि : आज भाग्य का साथ पाएंगे तो सभी कार्य बनते जाएंगे। उपाय करके ही कार्य की शुरुआत करें तभी कार्य में आने वाली बाधाएं दूर करने में सफल रहेंगे। 

      कर्क राशि : आज वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। आज बिना सोच-विचार के कोई कार्य न करें।

      सिंह राशि : आज आपको आपके जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, उनकी राय पर ध्यान दें। भावनात्मक संबंध स्थापित हो सकते हैं। 

      कन्या राशि : आज विरोधियों की आलोचना के प्रति ध्यान न दें। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, अचानक कोई शुभ सूचना प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। 

      तुला राशि : आज आपकी योग्यता के अनुसार मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। यात्रा में सफलता के योग बन रहे हैं। 

      ALSO READ  जुड़वां बच्चों की कुंडली होती है समान, फिर क्यों भविष्य में होता है अंतर | 2YoDo विशेष

      वृश्चिक राशि : आज आपकी मानसिक प्रवृत्ति नकारात्मक रहेगी। क्रोध एवं आवेश से बचें। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से बचें तभी दिन की शुभता प्राप्त कर पाएंगे। 

      धनु राशि : आज का दिन शुभ रहेगा। आप आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात यादगार रहेगी, यात्रा मंगलमय रहेगी, कार्य पूर्ण होंगे। 

      मकर राशि : अचानक धन लाभ के योग हैं। आज कोई नया कार्य या प्रोजेक्ट शुरू करना लाभदायक रहेगा। मौके बार-बार आपके दरवाजे पर दस्तक नहीं देंगे इसलिए अवसर का सही दिशा में इस्तेमाल करने से लाभ मिलेगा। 

      कुम्भ राशि : आज सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा। आज कार्य सिद्धि का दिन है। मन और चित्त दोनों से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे, मानसिक भार आज हल्का रहेगा। 

      मीन राशि : आज धन के अपव्यय का योग है, किसी को उधार न दें। यात्रा करने से परहेज करें, मानसिक तनाव से बचें, असंतोष छोड़कर आत्मसंतोषी बनें।

      आज का पंचांग | 7th अगस्त 2022, रविवार
      • तिथि : दशमी – 11:51 PM
      • नक्षत्र : अनुराधा – 04:30 PM
      • करण : तैतिल – 01:06 PM | गर – 11:51 PM
      • पक्ष : शुक्ल 
      • योग : ब्रह्म – 10:01 AM
      • वार : रविवार
      • सूर्योदय : 05:45 AM
      • सूर्यास्त : 07:07 PM
      • चन्द्रमा : वृश्चिक   
      • राहुकाल : 05:27 – 07:07 PM
      • विक्रमी संवत् : 2079
      • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
      • मास : श्रावण
      • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:59 – 12:53 PM

      राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

      नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

      उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,753FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles