More
    31.7 C
    Delhi
    Thursday, April 25, 2024
    More

      कलाई की ये रेखा बताती है कितने साल जिएंगे आप | जानिए पूरी जानकारी | 2YoDo विशेष

      ज्योतिष शास्त्र की मानें तो ये रेखाएं आपका भविष्य बताती हैं। हाथों की रेखाओं में आपकी जीवन रेखा भी मौजूद है।

      हस्तरेखा शास्त्र ज्योतिष विज्ञान के अंतर्गत आने वाला एक ऐसा शास्त्र है जिसमें व्यक्ति की हाथ की रेखाओं की विस्तार से जानकारी दी गई है।

      हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथों की रेखाओं से व्यक्ति के भविष्य और उसके स्वभाव की जानकारी मिलती है।

      सिर्फ हाथों की रेखाएं ही नहीं बल्कि कलाई की रेखाएं भी व्यक्ति के भविष्य की गणना करती हैं।

      कलाई पर दिखने वाली रेखाओं को मणिबंध रेखा कहा जाता है।

      आपकी कलाई में मौजूद रेखायें जो आपके जीवनकाल की जानकारी देती हैं।

      हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की कलाई में जितनी मणिबंध रेखा होगी उस व्यक्ति की आयु उतनी हई अधिक होगी।

      इसके विपरीत यदि व्यक्ति की कलाई में मणिबंध रेखाएं कम हैं तो उसकी आयु कम मानी जाती है।

      हस्तरेखा शस्त्र के अनुसार यदि अगर मणिबंध रेखाओं पर एक लाइन दिख रही है, तो व्यक्ति को 23- 28 साल के बीच में सावधान रहने की आवश्यकता है।

      इस दौरान आपको महामृत्युजंय पाठ करना चाहिए।

      दो लाइन होने पर 46 से 56 के बीच संभलकर चलने की जरूरत है। और अपना ज्यादा से ज्यादा समय पूजा-पाठ में बिताना चाहिए।

      यदि हाथ में तीन मणिबंध रेखाएं हैं तो यह लंबी उम्र की ओर इशारा करती हैं। हाथ में 4 मणिबंध रेखाओं का अर्थ है कि व्यक्ति 80 साल से अधिक जीवित रहेगा।

      हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ की पहली मणिबंध रेखा का अर्थ किसी भी स्त्री और पुरुष के लिए विभिन्न होता है।

      ALSO READ  ॐ का रहस्य क्या है | जानिए पूरी जानकारी | 2YoDo विशेष

      जिस महिला की पहली मणिबंध रेखा टूटी है, तो उनको गर्भाधारण करने में परेशानी हो सकती है। वहीं, पुरुषों में इस तरह की लाइन उनकी प्रॉस्टेट से जुड़ी समस्याओं को उजागर करती है।

      समुद्र शास्त्र के अनुसार यदि कोई रेखा वृत्त के स्थान अर्थात हथेली के सिरे से निकलकर केतु पर्वत पर पहुंच रही हो तो यह इस बात का संकेत है कि आपको जीवन में हर तरह के सुख प्राप्त होंगे। अचानक आपके पास बहुत सारा पैसा हो सकता है। धन प्राप्ति के साधन शेयर, सट्टा, लॉटरी हो सकते हैं।

      यदि वृत्त से निकलने वाली कोई रेखा जीवन रेखा से मिल रही हो तो यह इस बात का सूचक है कि आपको विदेशी माध्यम से धन की प्राप्ति होगी।

      इस प्रकार की रेखा वाले बहुत से लोग विदेश भी जाकर बस जाते हैं।

      यदि आपकी हथेली में हृदय रेखा से कोई रेखा कलाई से आ रही हो तो आपको पार्टनरशिप में कोई काम करना चाहिए।

      पार्टनरशिप में किए गए कामों से आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।

      यदि कोई रेखा वृत्त से निकलकर आपकी हथेली में सूर्य पर्वत पर जा रही हो तो आप राजनीति में सफल हो सकते हैं।

      आप अमीर होने के साथ-साथ प्रसिद्ध भी होंगे।

      यदि गुरु पर्वत पर वृत्त से कोई रेखा निकल रही हो तो आप किसी बड़े पद पर कार्य करेंगे। लेकिन ऐसे में अपने से बड़े व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध बन जाते हैं।

      यदि वृत्त से चलने वाली रेखा हृदय रेखा तक जाती है और तीन शाखाओं में विभाजित हो जाती है और यह रेखा सूर्य पर्वत, बृहस्पति पर्वत और शनि पर्वत पर जाती है, तो यह इस बात का संकेत है कि व्यक्ति को मंत्री पद प्राप्त होता है 40-45 वर्ष की आयु।

      ALSO READ  || सत्संगी का संग ||

      जिन लोगों की हथेली में मछली का चिन्ह रेखा से बना होता है, उन्हें धन, धन और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,752FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles