More
    36.1 C
    Delhi
    Friday, March 29, 2024
    More

      हृदय रेखा कब होती है भाग्यशाली | जानिए पूरी जानकारी | 2YoDo विशेष

      हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की हथेली में मौजूद रेखाएं और चिन्ह को पढ़कर भविष्य को जान सकते हैं। साथ ही उसके चरित्र या भविष्य के जीवन का मूल्यांकन भी कर सकते हैं। हथेली में मौजूद सभी प्रमुख रेखाओं में से एक है हृदय रेखा। यह रेखा सबसे छोटी उंगली के नीचे से निकलकर किसी भी क्षेत्र में जा सकती है और किसी भी रेखा से इसका संबंध हो सकता है। इस रेखा की समापन गुरु पर्वत अर्थात अंगूठे के पास वाली उंगली के नीचे होता है। अगर यह रेखा का संबंध सही रेखाओं से होता है तो व्यक्ति काफी भाग्यशाली माना जाता है। 

      काफी गुणवान होते हैं ऐसी रेखा वाले

      हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में हृदय रेखा के सिरे पर गुरु पर्वत के पास त्रिशूल का चिन्ह बना हो तो ऐसे व्यक्ति काफी गुणवान होता है और उस पर हमेशा ईश्वर की कृपा बनी रहती है। वह मेहनत के दम पर उच्च स्थान प्राप्त करता है और कभी भी किसी परेशानी से डरता नहीं है।

      काफी समझदार होते हैं ऐसी रेखा वाले

      अगर किसी व्यक्ति के हाथ में हृदय रेखा बिना दोष के आगे बढ़ती रहती है तो यह काफी शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों के अंदर आत्मविश्वास काफी होता है और अपनी सूझबूझ से कामयाबी के रास्ते पर चलते रहते हैं। इनको परिवार की तरफ से पूरा सपॉर्ट मिलता है और भविष्य हमेशा अच्छा होता है।

      ALSO READ  पितृ पक्ष यानी श्राद्ध | श्राद्ध की परंपरा | जानिए पूरी जानकारी | 2YoDo विशेष
      हमेशा कामयाब होते हैं ऐसी रेखा वाले

      अगर किसी व्यक्ति की हथेली में हृदय रेखा बिना किसी दोष के सीधे शनि पर्वत तक पहुंच जाती है तो ऐसा व्यक्ति काफी ईमानदार होता है और धन कमाने के कई रास्ते खोज लेता है। ऐसे व्यक्ति बिना किसी की मदद के अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाब होते हैं। हालांकि ये थोड़े मतलबी भी होते हैं लेकिन काम को पूरी स्पष्टता से करते हैं।

      अनुशासन पसंद होते हैं ऐसी रेखा वाले

      अगर हृदय रेखा बुध पर्वत से निकलकर सीधे गुरु पर्वत कर पहुंच जाती है तो ऐसे व्यक्ति काफी अनुशासन का पालन करते हैं और अपनी सोच को लेकर हमेशा स्पष्ट रहते हैं। इन लोगों को काम में अनुशासन रहना काफी पसंद आता है और इनके अंदर चीजों का जानने की इच्छा काफी तीव्र रहती है।

      हमेशा लक्ष्य की ओर चलते हैं ऐसी रेखा वाले

      अगर किसी व्यक्ति के हथेली में हृदय रेखा मस्तिष्क रेखा में आकर मिल जाए तो ऐसे व्यक्ति केवल अपने मन की सुनते हैं और सही रास्ते पर चलते हैं। ऐसे व्यक्ति को दूसरे क्या कहते हैं, इस पर कम ध्यान देते हैं और लक्ष्य की ओर चलते रहते हैं। मस्तिष्क रेखा में मिलने पर इन लोगों के काफी दोस्त होते हैं, जो हमेशा इनकी मदद के लिए तैयार रहते हैं।

      भाग्यवान होते हैं ऐसी रेखा वाले

      हस्तरेखा के मुताबिक अगर हृदय रेखा के साथ मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा पूरी तरह स्पष्ट और पूरी लंबाई में जा रही हो तो ऐसे व्यक्ति काफी भाग्यवान होते हैं और जीवन में इनको कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। इन लोगों को धन व ऐश्वर्य के साथ-साथ पारिवारिक सुखों की भी प्राप्ति होती है।

      ALSO READ  SURAKSHAA - Safety Guidelines for New Normal Living & working pattern

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,729FansLike
      80FollowersFollow
      718SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles