More
    24 C
    Delhi
    Wednesday, May 1, 2024
    More

      राशिफल व पंचांग | 5th फरवरी 2023

      आज और कल का दिन खास 
      • 5th फरवरी, 2023 : पूर्णिमा व्रत आज।
      • 6th फरवरी : 1890 को भारत रत्न से सम्मानित महान् स्वतंत्रता सेनानी ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान का जन्म हुआ था।
      आज का राशिफल | 5th फरवरी, 2023, रविवार

      मेष राशि: मानसिकता बदलने से स्थिति अनुकूल होगी। पारिवारिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे। आकस्मिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। करियर में मेहनत के बावजूद आप को सफलता न मिलने से तनाव रहेगा।

      वृषभ राशि: आज का दिन मंगलकारी रहेगा। नए नियमों का पालन करेंगे। श्रेष्ठजनों से भेंट होगी। नई योजनाओं से लाभ होगा। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। संतान सुख मिलेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। कर्ज से मुक्त होने में समय लगेगा।

      मिथुन राशि: आप चाहते हैं की परिजन आप को प्रेम करे इसके लिए पहले आप को उन्हें प्रेम देना होगा। प्रकृति का नियम है जो बोया है वही निकलेगा। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होने के आसार हैं। महत्वपूर्ण कामों से लाभ के योग हैं।

      कर्क राशि: कार्यस्थल पर आप के द्वारा किये कार्यों से सहकर्मियों को ईर्ष्या होगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। परिवार में उत्तरदायित्व की पूर्ति कर पाएंगे।

      सिंह राशि: आप बहूत ज्यादा बोलते है, अपने विचारों पर संयम रखें। संपत्ति के क्रय विक्रय से लाभ होगा। नौकरी करने वालों से अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेगा। पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 21st मार्च 2024

      कन्या राशि: जिंदगी में यह हुनर भी आजमाना चाहिये जंग अगर अपनों से हो तो हार जाना चाहिए। अपनों से दुरिया खत्म करें। कार्यक्षमता में कमी आएगी। पेट सम्बंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। पूछ परख बढ़ेगी।

      तुला राशि: अपने स्वभाव में नम्र और सहज बनें। नौकरी में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बन रहे है। विरोधी आपकी छवि खराब करेंगे। परिवार के सदस्यों की प्रगति होगी। वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।

      वृश्चिक राशि: आप की महत्वता लोगों को पता चलेगी। यश, सफलता मिलेगी। निर्माण कार्य में रुके काम पूरे होने के योग हैं। परिवार में किसी चिंताजनक मुद्दों पर चर्चा होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

      धनु राशि: कारोबार में विश्वासप्रद वातावरण रहेगा। नौकरी में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में कार्य की प्रशंसा होगी। किसी सरकारी कार्य के न होने से व्याकुल रहेंगे। पिता का मार्गदर्शन मिलेगा।

      मकर राशि: आपके महत्व को स्वीकार किया जाएगा। सुखद एवं सफल यात्रा के योग बनेंगे। योग्यता, अनुभवों का लाभ मिलेगा। परिवार में समस्या रह सकती है।

      कुंभ राशि: नौकरी के लिए बेहतर प्रस्ताव आयेंगे। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। सुख साधनों में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय में वृद्धि होगी।

      मीन राशि: आप की अपनी जिद के कारण आप अपना नुकसान कर बैठेंगे। बहनों से अनबन हो सकती है। पारिवारिक चिंता से मन खिन्न रहेगा। अधिक खर्च न करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। प्रेम-प्रसंग के चलते मन प्रसन्न रहेगा।

      आज का पंचांग | 5th फरवरी 2023, रविवार
      • तिथि : पूर्णिमा – 00:01 AM
      • नक्षत्र : पुष्य – 12:13 PM
      • करण : विष्टि – 10:48 AM | बव – 00:01 AM
      • पक्ष : शुक्ल 
      • योग : आयुष्मान 02:39 PM
      • वार : रविवार
      • सूर्योदय : 07:07 AM
      • सूर्यास्त : 06:03 PM
      • चन्द्रमा : कर्क   
      • राहुकाल : 04:41 – 06:03 PM
      • विक्रमी संवत् : 2079
      • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
      • मास : माघ
      • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:13 – 12:57 PM
      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 4th जून 2023

      राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

      नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

      उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,753FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles