More
    31.1 C
    Delhi
    Saturday, April 27, 2024
    More

      राशिफल व पंचांग | 21st मार्च 2024

      आज और कल का दिन खास 
      आज का राशिफल | 21st मार्च, 2024, गुरुवार

      मेष राशि : आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कर्ज संबंधी मामले आसानी से निपटेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार के विस्तार के लिए प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। परिजनों का साथ मिलेगा। आज भगवान को लाल गुलाल ज़रूर लगाएं।

      वृषभ राशि : कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है। सुसंगति से हर्ष होगा। खान-पान का ध्यान रखें। अधिकारी सहयोग करेंगे। पारिवारिक चिंता रह सकती है। आप के कार्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। नौकरी में बदलाव संभव है। आज भगवान को लाल-सफ़ेद अबीर (गुलाल) लगाएं।

      मिथुन राशि : पराक्रम व सुख-समृद्धि बढऩे से अनेक रुके काम पूरे होंगे। कार्य विस्तार होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे। भाइयों से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है, सतर्क रहें। आज भगवान को गुलाबी गुलाल ज़रूर लगाएं।

      कर्क राशि : सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ होगा तथा उन्नति करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा एवं उन्नत रहेगा। बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम-प्रसंग से दूर ही रहे, तो अच्छा होगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आज भगवान को केसरिया गुलाल ज़रूर लगाएं।

      सिंह राशि : जल्दबाजी ना करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आजीविका के लिए किए गए प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे। आर्थिक कष्ट रहेगा। संतान की उन्नति में बाधा आ सकती है। दोस्तों का साथ मिलेगा। आज भगवान को लाल गुलाल लगाएं। 

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 26th जून 2023

      कन्या राशि : बुरी आदतों को हावी न होने दें। सुख में कमी आएगी। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं। पारिवारिक क्लेश होगा। व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी। आज भगवान को अवीर गुलाल ज़रूर लगाएं।

      तुला राशि : आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं। कोई बड़े लाभ की उम्मीद है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। पारिवारिक क्लेश रहेगा। आज भगवान को हरे रंग का गुलाल ज़रूर लगाएं।

      वृश्चिक राशि : सभी काम सिद्ध होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों का साथ मिलेगा। उन्नति के अवसर है। आज भगवान को लाल गुलाल लगाएं। 

      धनु राशि : क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। भाइयों से विवाद हो सकता है। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। आर्थिक संकट दूर होगा स्वास्थ में सुधार होगा। आज भगवान को पीले रंग का गुलाल लगाएं। 

      मकर राशि : आत्मविश्वास से कार्य करने पर वांछित प्रगति के योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं के प्रति संभावनाएं बन सकेंगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। भवन भूमि के मामले यथावत रहेंगे। आज भगवान को नीले रंग का गुलाल लगाएं।

      कुंभ राशि : आपके गुणों एवं योग्यताओं के कारण बिगड़े कामों में भी गति आ सकती है। नौकरी में प्रलोभन में नहीं रहें। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। यात्रा सुखमय रहेगी। विवाह बाधा दूर होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। आज भगवान को नीले एवं हरे रंग का गुलाल ज़रूर लगाएं।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 27th जनवरी 2024

      मीन राशि : धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा। आज भगवान को कुमकुम-रोली एवं गुलाल ज़रूर लगाएं।

      आज का पंचांग | 21st मार्च  2024, गुरुवार
      • तिथि : द्वादशी – 04:47 AM
      • नक्षत्र : अश्लेषा – 01:27 AM
      • करण : बव – 03:34 PM | बालव – 04:47 AM   
      • पक्ष : शुक्ल
      • योग : सुकर्मा – 05:41 PM
      • वार : गुरुवार
      • सूर्योदय : 06:23 AM 
      • सूर्यास्त : 06:33 PM
      • चन्द्रमा : कर्क – 01:27 AM
      • राहुकाल : 01:59 – 03:30 PM
      • विक्रमी संवत् : 2080
      • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
      • मास : फाल्गुन
      • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:04 – 12:52 PM

      नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

      उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,746FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles