More
    31.7 C
    Delhi
    Friday, May 3, 2024
    More

      राशिफल व पंचांग | 24th अप्रैल 2024

      आज और कल का दिन खास
      • 24 अप्रेल 2024 : एकलिंगजी पाटोत्सव आज।
      • 24 अप्रेल 2024 : मानव एकता दिवस आज।
      • 25 अप्रेल 1982 को दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत हुई।
      आज का राशिफल | 24 अप्रैल, 2024, बुधवार

      मेष राशि : आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे। यही बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है।

      वृषभ राशि : आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दु:ख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है। आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा। किसी पुराने दोस्त से या तो आप मिलेंगे या उनमेें से कोई आपसे मिलने आज अचानक चला आएगा।

      मिथुन राशि : आपमें समर्पण की अद्भुत भावना आ गयी है। आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे। आपका जीवनसाथी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है।

      कर्क राशि : आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं, बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। गलतफहमियां दूर होंगी। स्वास्थ्य को नजऱअंदाज़ करने से तनाव बढऩा संभव है, इसलिए डॉक्टरी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है। अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 26th दिसंबर 2023

      सिंह राशि : आज छोटी सी परेशानी से तनाव न लें। थोड़ा तनाव तो आपको कार्य करने के लिये प्रेरित करता है। यह उन्नति के लिए भी महत्व रखता है। ज्यादा तनाव से मानसिक और शारीरिक क्षति भी पहुंच सकती है। आप कुछ आराम करें और तनाव को कम करें। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है।

      कन्या राशि : आप खुद पर संयम बना के रखें ताकि आपको कोई शारीरिक परेशानी न हो। खासकर तब जब आप दूसरों से अपनी परेशानी छुपते हैं। आपको अपनी हार से कुछ सबक सीखने की जरूरत है, क्योंकि आज अपने दिल की बात जाहिर करने से नुकसान भी हो सकता है।

      तुला राशि : अस्वस्थता के बावजूद आपकी लगन तारीफ के लायक है, आप लगातार मेहनत करते रहेंगे, ताकि आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अ’छा दिन है। आपका जीवनसाथी आपकी तरफ फिर से आकर्षित महसूस करेगा।

      वृश्चिक राशि : अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। आपको यह जानकर अचरज होगा कि जिसे आप अपना हमराज समझते थे, वही आपके बारे में उलटी-सीढ़ी बातें फैला रहा है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। उन्हें अपने दिलो-दिमाग में जगह ना दें। सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशानी दे सकती हैं।

      धनु राशि : आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। आपका यह अनुभव मजेदार रहेगा और आप इससे प्रेरित भी होंगे। हालांकि अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें वैवाहिक संबंधो में नई ताजगी और ऊर्जा महसूस करेंगे। व्यापार में अनुकूल सफलताएं मिलेगी।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 9th फरवरी 2023

      मकर राशि : किसी भी काम को तुरंत तैयार होकर शुरू करने से पहले गंभीरता से तर्क की कसौटी पर परख लेना ही ठीक होगा। संतान पक्ष से सहयोग में कमी होगी। पैतृक संपत्ति में विवाद होगा। ऋणभार में वृद्धि होगी। आज आपकी सेहत पूरी तरह अ’छी रहेगी। रोमांस में कल्पना लाने से आपके लिए अच्छा होगा।

      कुम्भ राशि : बातचीत और लेंन-देंन के लिए समय अच्छा हैं। उधार दिया धन वसूल होगा। नौकरी में पद, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। सब आपकी समझ और शिष्टता से प्रभावित होंगे। खूब प्रशंसा मिलेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना है।

      मीन राशि : आज कोई नजदीकी दोस्त आपका साथ देगा। यह दोस्त आपका जीवनसाथी या भाई बहन भी हो सकते हैं। किसी नवीन वस्तु की खरीददारी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अपने जीवन पर नियंत्रण रखें और और सब के कहने या कुछ करने की कोई भी परवाह ना करें।

      आज का पंचांग | 24 अप्रैल 2024, बुधवार
      • तिथि : प्रतिपदा – पूर्ण रात्रि 
      • नक्षत्र : स्वाति – 00:41 AM           
      • करण : बालव – 06:07 PM
      • पक्ष : कृष्ण
      • योग : सिद्धि – 05:03 AM
      • वार : बुधवार
      • सूर्योदय : 05:46 AM 
      • सूर्यास्त : 06:52 PM
      • चन्द्रमा : तुला
      • राहुकाल : 12:19 – 01:57 PM
      • विक्रमी संवत् : 2080
      • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
      • मास : चैत्र
      • शुभ मुहूर्त : अभीजित कोई नहीं

      नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

      उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,758FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles