More
    26.7 C
    Delhi
    Thursday, May 9, 2024
    More

      राशिफल व पंचांग | 30th सितम्बर 2022

      आज और कल का दिन खास 
      • 30th सितम्बर 2022 : उपांग ललिता व्रत आज।
      • 30th सितम्बर 2022 : आज होगी माँ के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा।
      • 1st अक्टूबर 2022 : कल होगी माँ के कात्यायनी स्वरूप की पूजा।
      • 1st अक्टूबर 2022 : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कल।
      आज का राशिफल | 30th सितम्बर, 2022, शुक्रवार

      मेष राशि : अपने आप पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य ही मिलेगी। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। प्रेम-प्रसंग में सफल रहेंगे।

      वृषभ राशि : अपनी रुचि के अनुसार काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे। आज व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढऩे वाली है। संतान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

      मिथुन राशि : बातें कम और काम ज्यादा करें कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते है। परिवार में अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। व्यापार विस्तार में आर्थिक सहयोग लेना पड़ेगा।

      कर्क राशि : अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं, संभल जाएं। कार्यस्थल पर योग्यता के अनुरूप कार्य करें। संतान की चिंता, व्याकुलता बढ़ेगी। आज भागदौड़ अधिक रहेगी।

      सिंह राशि : आप के विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएं आएंगी। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से हताश होंगे। किसी के सहयोग से समस्या का समाधान होगा। वाहन सतर्कता से चलाएं।

      कन्या राशि : आपकी मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यविस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन लेना होगा।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 27th फरवरी 2024

      तुला राशि : आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। किसी विषय को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। संत समागम होगा। दिखावे एवं आडंबरों से बचें। पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी। कर्ज लेने से बचें।

      वृश्चिक राशि : नौकरी में पदोन्नति एवं तबादले के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें, परीक्षा में सफलता मिलेगी।

      धनु राशि : अपने परिजनों से सामान व्यवहार करें, अपनी बुद्धिमानी से कई व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होंगे। लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

      मकर राशि : अपने राजनितिक संबंधों का आज लाभ मिलेगा। नौकरी में स्थानांतरण न होने से मन खिन्न रहेगा। पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में खर्च होगा।

      कुम्भ राशि : अपने बलबूते पर काम करें। दूसरों के भरोसे न रहें। कार्यस्थल पर व्यवहार कुशलता से अधिकारियों के संबंध मजबूत होंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।

      मीन राशि : व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। बड़े राजनीतिज्ञों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लोभ, लालच न करें, अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते हैं।

      आज का पंचांग | 30th सितम्बर 2022, शुक्रवार
      • तिथि : पंचमी – 10:36 PM
      • नक्षत्र : अनुराधा – 04:19 AM
      • करण : बव – 11:25 AM | बालव – 10:36 PM
      • पक्ष : शुक्ल 
      • योग : प्रीति   10:32 PM
      • वार : शुक्रवार
      • सूर्योदय : 06:13 AM
      • सूर्यास्त : 06:08 PM
      • चन्द्रमा : वृश्चिक    
      • राहुकाल : 10:41 – 12:11 PM
      • विक्रमी संवत् : 2079
      • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
      • मास : अश्विन
      • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:47 – 12:34 PM
      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 6th जुलाई 2023

      राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

      नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

      उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,794FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles