More
    36.7 C
    Delhi
    Sunday, May 19, 2024
    More

      राशिफल व पंचांग | 7th मई 2024

      आज और कल का दिन खास 
      • 07 मई 2024 : पितृकार्य अमावस्या आज।
      • 07 मई 2024 : गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर जयंती आज।
      • 07 मई 2024 : विश्व अस्थमा दिवस आज।
      • 08 मई 2024 : श्री शुकदेव जयंती कल।
      • 08 मई 2024 : विश्व रेडक्रॉस दिवस कल।
      • 08 मई 2024 : देवकार्य अमावस्या कल।
      आज का राशिफल | 7 मई, 2024, मंगलवार

      मेष राशि : व्यापारी अपनी प्रखर सोच के लिए प्रशंसा एवं सम्मान के पात्र बनेंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित महसूस करेंगे और आप संपत्ति या संप्रेषण में निवेश कर सकते हैं। मानसिकता बदलने से स्थिती अनुकूल होगी। पारिवारिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे। आकस्मिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। करियर में मेहनत के बावजूद आप को सफलता न मिलने से तनाव रहेगा।

      वृषभ राशि : जल्दबाजी में निर्णय न लें और जोखिम भरे उपक्रमों से बचें। आज आपका स्वास्थ्य या आपका कोई करीबी थोड़ा परेशान कर सकता है। दिन मंगलकारी रहेगा। नए नियमों का पालन करेंगे। श्रेष्ठजनों से भेंट होगी। नई योजनाओं से लाभ होगा। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। संतान सुख मिलेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। कर्ज से मुक्त होने में समय लगेगा।

      मिथुन राशि : आप एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं, जो आने वाले समय में आपके लाभ को बढ़ा सकते हैं। आज भाग्य आपके साथ है। आप चाहते है की परिजन आप को प्रेम करें इसके लिए पहले आप को उन्हें प्रेम देना होगा, क्योंकि प्रकृति का नियम है जो बोया है वही निकलेगा। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होने के आसार हैं। महत्वपूर्ण कामों से लाभ के योग हैं।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 27th जनवरी 2024

      कर्क राशि : आप अपनी बुद्धि और कौशल से अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकल जाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यस्थल पर आप के द्वारा किये कार्यों से सहकर्मियों को ईर्ष्या होगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। परिवार में उत्तरदायित्व की पूर्ति कर पाएंगे।

      सिंह राशि : घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। अगर आप विदेश यात्रा के बारे में सोच रहे हैं, तो उत्तम समय है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी आप बहुत ज्यादा बोलते है, अपने विचारों पर संयम रखें। संपत्ति के क्रय विक्रय से लाभ होगा। नौकरी करने वालों से अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेगा। पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें, दोस्त बनेंगे।

      कन्या राशि : समय कमजोर चल रहा है। अत: धैर्य और संयम के साथ अपने कार्यों में निरंतरता बनाए रखें। नए और बड़े निवेश से बचें। जिंदगी में यह हुनर भी आजमाना चाहिये। जंग अगर अपनों से हो तो हार जाना चाहिए। अपनों से दुरियां खत्म करें। कार्यक्षमता में कमी आएगी। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। पूछ-परख बढ़ेगी।

      तुला राशि : अपनी कमजोरियों को किसी के आगे ना बताएं चाहे वह कितना भी करीबी क्यों ना हो। नौकरी बदलने का खयाल छोड़ दें। अपने स्वभाव में नम्र और सहज बनें। नौकरी में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बन रहे है। विरोधी आपकी छवि खराब करेंगे। परिवार के सदस्यों की प्रगति होगी। वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।

      वृश्चिक राशि : कार्य स्थल पर बाधाओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। खर्च बढ़ेंगे। आपको एक नया दृष्टिकोण अपनाना होगा। आपका महत्व लोगों को पता चलेगा। यश, सफलता मिलेगी। निर्माण कार्य में रुके काम पूरे होने के योग हैं। परिवार में किसी चिंताजनक मुद्दों पर चर्चा होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 22nd सितम्बर 2023

      धनु राशि : आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे, लेकिन खर्चों का दबाव अधिक रहेगा। आत्मविश्वास के साथ काम करना जारी रखें। कारोबार में विश्वासप्रद वातावरण रहेगा। नौकरी में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में कार्य की प्रशंसा होगी। किसी सरकारी कार्य के न होने से व्याकुल रहेंगे। पिता का मार्गदर्शन मिलेगा।

      मकर राशि : आमदनी में बढ़ोतरी संभव है। साथ ही आज व्यावसायिक संदर्भ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। आपके महत्व को स्वीकार किया जाएगा। सुखद एवं सफल यात्रा के योग बनेंगे। योग्यता, अनुभवों का लाभ मिलेगा। परिवार में समस्या रह सकती है।

      कुम्भ राशि : वरिष्ठों को खुश करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस अवधि के दौरान कड़ी मेहनत और विनम्र स्वाभाव ही सफलता की कुंजी है। कयासों के लिए समय ठीक नहीं है। नौकरी के लिए बेहतर प्रस्ताव आयेंगे। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। सुख साधनों में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय में वृद्धि होगी।

      मीन राशि : आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नवीन रास्ते भी मिलेंगे। आज आपके सहकर्मी समूह के मध्य आपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आप की अपनी जिद के कारण आप अपना नुकसान कर बैठेंगे। बहनों से अनबन हो सकती है। पारिवारिक चिंता से मन खिन्न रहेगा। अधिक खर्च न करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। प्रेम-प्रसंग के चलते मन प्रसन्न रहेगा।

      आज का पंचांग | 7 मई 2024, मंगलवार
      • तिथि : चतुदर्शी – 11:43 AM 
      • नक्षत्र : अश्वीनी – 03:33 PM
      • करण : शकुन – 11:43 AM | चतुष्पाद – 10:16 PM
      • पक्ष : कृष्ण
      • योग : आयुष्मान – 08:58 PM
      • वार : मंगलवार
      • सूर्योदय : 05:35 AM 
      • सूर्यास्त : 07:00 PM
      • चन्द्रमा : मेष – 05:43 PM
      • राहुकाल : 05:18 – 06:59 PM
      • विक्रमी संवत् : 2081
      • शक सम्वत : 1946 (क्रोधी)
      • मास : वैशाख
      • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:51 – 12:44 PM
      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 21st अगस्त 2022

      नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

      उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,835FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles