More
    36.7 C
    Delhi
    Friday, May 3, 2024
    More

      लव अफेयर्स और शादी के बारे में बताती है हाथ की ये रेखा | जानिए पूरी जानकारी | 2YoDo विशेष

      हथेली में सबसे छोटी वाली उंगली के ठीक नीचे वाला स्थान बुध पर्वत का कहलाता है। इसी बुध पर्वत के आखिर में साइड की तरफ कुछ आड़ी रेखाएं होती हैं इन्हें ही विवाह रेखा कहा जाता है।

      हर व्यक्ति की लव लाइफ और मैरिज लाइफ उसके लिए खास होती है। करियर लाइफ की तरह की लोग अपनी मैरिज लाइफ के बारे में भी जानने के इच्छुक होते हैं।

      क्योंकि ये व्यक्ति के जीवन का अहम अंग होती है। हाथ की लकीरों से आप अपनी लव लाइफ से जुड़ी कई खास बातें जान सकते हैं। व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा, शिक्षा रेखा, भाग्य रेखा की तरह ही एक रेखा विवाह की भी होती है।

      हाथ की ये रेखा आपके प्रेम जीवन के बारे में क्या संकेत देती है।

      कहां होती है विवाह रेखा? 

      हथेली में सबसे छोटी वाली उंगली के ठीक नीचे वाला स्थान बुध पर्वत का कहलाता है।

      इसी बुध पर्वत के आखिर में साइड की तरफ कुछ आड़ी रेखाएं होती हैं इन्हें ही विवाह रेखा कहा जाता है।

      यही रेखाएं व्यक्ति के प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन के बारे में बताती हैं। विवाह रेखा एक भी हो सकती है और उससे अधिक भी।

      लव अफेयर्स के खोलती है राज

      व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा की संख्या जितनी अधिक होती है उतने ही व्यक्ति के अफेयर माने जाते हैं।

      ALSO READ  || ध्यान, धारणा, समाधि ||

      यानी अगर किसी के हाथ में 3 रेखाएं हैं और उनमें से दो रेखाएं छोटी और हल्की हैं और तीसरी गहरी है।

      तो इसका मतलब है कि व्यक्ति के दो अफेयर के बाद शादी होगी।

      इन रेखाओं में जो रेखा सबसे स्पष्ट होती है वही विवाह रेखा कहलाती है।

      ऐसे लोगों की मैरिज लाइफ होती है शानदार

      जिनके हाथ में विवाह रेखा गहरी और स्पष्ट होती है उनका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।

      वहीं जिनकी हथेली में ये रेखा टूटी हुई होती है उनके वैवाहिक जीवन में अड़चन आती रहती है।

      पुरुष के हाथ में दो विवाह रेखा होना

      जिन पुरुष के बाएं हाथ में दो विवाह रेखा होती है और दाएं हाथ में एक विवाह रेखा हो।

      ऐसे लोगों को अच्छी पत्नी प्राप्त होती है।

      इनका वैवाहिक जीवन काफी खुशहाल रहता है।

      ऐसी विवाह रेखा का होना शुभ नहीं

      अगर विवाह रेखा में से दो शाखाएं निकल रही हैं तो ये अच्छा संकेत नहीं माना जाता है।

      इससे शादी टूटने का भय रहता है।

      अगर किसी स्त्री के हाथ में विवाह रेखा के पास द्वीप का चिन्ह बना रहता है तो विवाह में किसी तरह का धोखा मिलने की संभावना रहती है।

      विवाह रेखा का झुका हुआ होना भी शुभ लक्षण नहीं है।

      विवाह रेखा पर ये निशान शुभ नहीं

      अगर किसी व्यक्ति की विवाह रेखा पर क्रॉस और तिल का निशान बना हुआ हो तो ये शुभ नहीं माना जाता है।

      ऐसे जातकों के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आती रहती हैं।

      ऐसे लोगों को मिलता है संपन्न और समृद्ध जीवनसाथी

      विवाह रेखा अगर लंबी हो और वो सूर्य पर्वत तक जाए तो ये रेखा संपन्न और समृद्धि जीवनसाथी का प्रतीक है।

      ALSO READ  सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए उपाय | जानिए पूरी जानकारी | 2YoDo विशेष

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,757FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles