More
    34 C
    Delhi
    Monday, May 6, 2024
    More

      राशिफल व पंचांग | 3rd फरवरी 2023

      आज और कल का दिन खास 
      आज का राशिफल | 3rd फरवरी, 2023, शुक्रवार 

      मेष राशि : आर्थिक प्रयोजन अथवा धन निवेश के लिए शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी और परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कहीं फंसा हुआ धन भी मिल सकता है। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। परिजनों और मित्रों के साथ हंसी-खुशी से पल बिताने का अवसर मिलेगा। 

      वृषभ राशि : प्रिय वस्तु प्राप्ति व धन का लाभ होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा और पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। मनोरंजन कार्य में समय अधिक बीतेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त करेंगे। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी कुछ काम कर सकेंगे। 

      मिथुन राशि : आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। मन की एकाग्रता कम होने के कारण बेचैनी हो सकती है। शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। धन का निवेश सोच-विचाकर करें, अत्यधिक खर्च से बचें। जप और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में उलझन रहेगी। 

      कर्क राशि : मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर रहेगी। उच्च अधिकारियों की शुभ दृष्टि आप पर बनी रहेगी। व्यवसाय में कार्यसफलता एवं मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा, मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना अधिक है। विदेशी व्यापार से जुड़े हुए लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा। 

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 9th सितम्बर 2023

      सिंह राशि : मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होगा। मान-प्रतिष्ठा और उच्च पद की प्राप्ति होगी। कार्य की व्यस्तता में दिन व्यतीत होगा। उच्च अधिकारियों की शुभ दृष्टि आपका उत्साह बढ़ेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीदारी का योग है। भाइयों के बीच प्रेम और सहयोग बढ़ेगा। 

      कन्या राशि : सभी कार्यों में आप अपने भाग्य का सहयोग प्राप्त करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि रहेगी। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में सक्रिय रहने से आनंद की प्राप्त होगी। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। नौकरीपेशावालों को नौकरी में लाभ होगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

      तुला राशि : दिन का प्रारंभ मानसिक तनाव से हो सकता है, अतः मन को शांत रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। मन में नकारात्मक विचारों को ना आने दें। परिश्रम की अपेक्षा सफलता की प्राप्ति कम मिलेगी जिससे निराश हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

      वृश्चिक राशि : जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण रहेगा। मित्रों के साथ यात्रा मनोरंजनपूर्वक रहेगी। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कार्यों में रूचि और सफलता एवं नई योजना भरा दिन रहेगा। सुख के साधन बढ़ेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित कर सकेंगे। धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। 

      धनु राशि : मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। अचानक मिली कोई शुभ सूचना मन को प्रफुल्लित कर सकती है। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। विदेश व्यापार से लाभ होगा। आपके हाथों धार्मिक और मांगलिक कार्य होंगे। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलन आनंदित करेगा। आर्थिक लाभ होगा। 

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 11th मार्च 2024

      मकर राशि : मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर आकर्षित होगा। स्वभाव में प्रेम भाव में वृद्धि होगी। विद्यार्थीयों के लिए आज का दिन शुभ है। लक्ष्मी देवी की कृपा से आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे। कहीं से शुभ मदद मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। काफी समय से अटके काम को पूरा कर सकते हैं। 

      कुंभ राशि : आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। माता अथवा घर की किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। मानसिक उलझन और सुस्ती से कई काम आपके अधूरे रह सकते हैं। परिश्रम के मुकाबले लाभ कम होने से निराश होंगे। यात्रा की योजना हो सके तो टाल दें। 

      मीन राशि : मन चिंता मुक्त रहेगा। पराक्रम में वृद्धि के योग है। उत्साह में भी वृद्धि होगी, बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। पूजा-पाठ से मन-प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य में मन लगेगा। विदेश जाने के प्रयासरत लोगों के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशावालों को कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी।

      आज का पंचांग | 3rd फरवरी 2023, शुक्रवार
      • तिथि : त्रयोदशी – 07:00 PM
      • नक्षत्र : पुनर्वसु – पूर्ण रात्रि
      • करण : तैतिल – 07:00 PM
      • पक्ष : शुक्ल 
      • योग : विष्कुम्भ – 12:59 PM
      • वार : शुक्रवार
      • सूर्योदय : 07:08 AM
      • सूर्यास्त : 06:01 PM
      • चन्द्रमा : मिथुन – 02:32 AM
      • राहुकाल : 11:13 – 12:35 PM
      • विक्रमी संवत् : 2079
      • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
      • मास : माघ
      • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:13 – 12:56 PM

      राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

      नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

      उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,784FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles