More
    31.1 C
    Delhi
    Thursday, May 9, 2024
    More

      राशिफल व पंचांग | 24th मार्च 2024

      आज और कल का दिन खास 
      • 24 मार्च 2024 : होलिका दहन आज।
      • 25 मार्च 2024 : धुलेंडी कल।
      • 25 मार्च 2024 : चैतन्य महाप्रभु जयंती कल।
      आज का राशिफल | 24 मार्च, 2024, रविवार

      मेष राशि : आप की आदतों के कारण आपने अपनों से दूरियां बना ली। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदले तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।

      वृषभ राशि : पारिवारिक लोगों से सम्बन्ध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चय ही सफल होंगे।

      मिथुन राशि : नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।

      कर्क राशि : आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी वही आप का विरोध करेंगे। रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

      सिंह राशि : वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा । कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।

      कन्या राशि : बीती बातों को भुला कर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आपकी उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 30th जुलाई 2023

      तुला राशि : सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आपके कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी।

      वृश्चिक राशि : कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईष्र्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभ देगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

      धनु राशि :  धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नये स्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक व मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

      मकर राशि : रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।

      कुम्भ राशि : नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच-समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आपको ख्याति दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग हैं।

      मीन राशि : नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन या सलाह लेवें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। आप किसी की भी बातों में जल्द आ जाते हैं, खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

      आज का पंचांग | 24 मार्च  2024, रविवार
      • तिथि : चतुर्दशी – 09:57 AM
      • नक्षत्र : पूर्वा फाल्गुनी – 07:34 AM
      • करण : वणिज – 09:57 AM | विष्टि – 11:15 AM
      • पक्ष : शुक्ल
      • योग : गण्ड – 08:33 PM
      • वार : रविवार
      • सूर्योदय : 06:20 AM 
      • सूर्यास्त : 06:34 PM
      • चन्द्रमा : सिंह – 02:21 PM
      • राहुकाल : 05:03 – 06:34 PM
      • विक्रमी संवत् : 2080
      • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
      • मास : फाल्गुन
      • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:03 – 12:52 PM
      ALSO READ  How to Achieve Better Work-Life Balance | RRD’s Opinion

      नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

      उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,796FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles