More
    36.1 C
    Delhi
    Wednesday, May 8, 2024
    More

      राशिफल व पंचांग | 14th अगस्त 2022

      आज और कल का दिन खास 
      • 14th अगस्त 2022 : कजली तीज या सातूड़ी तीज आज।
      • 15th अगस्त 2022 : भारतीय स्वतंत्रता दिवस कल।
      आज का राशिफल | 14th अगस्त, 2022, रविवार

      मेष राशि :- आज आप अपनों को अपने प्रति बड़ा मददगार पाएंगे और उनके छोटे-छोटे प्रयास भी आपके दिल को छू लेंगे। आज अपने आत्मविश्वास से अपने काम के रास्ते में आने वाली सभी कठिनाइयों को आप आसानी से पार कर सकेंगे। आपको सिर्फ अपने दृष्टिकोण को सकारात्मक रखना होगा। कहीं दूर से आर्थिक फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। सुदूर निवेश से फायदे के आज संकेत हैं। यदि आप सुदूर में अपना व्यापार बढ़ाना चाह रहे हैं तो यह सही वक्त है। 

      वृष राशि :- आज आपकी आर्थिक योजना को बल मिलेगा लेकिन विरोधी सक्रिय रहेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। आज किसी असहाय की मदद करने से खुशी प्राप्त होगी। पेशेवर मोर्चे पर प्रयास सफल रहने की संभावना है बड़े रोजगार के अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं ध्यान से इस बारे में सोचे और आपके पूर्ण संतुष्ट होने पर अपने कैरियर की दिशा परिवर्तित करें आज का दिन अपने विरोधियों को आमंत्रित करने एवं अपने बुनियादी ढांचे और अपनी ताकत को दिखाने का एक सही दिन है। इसकी वजह से आपके धुर विरोधी बोली से पहले ही हार जाएंगे या किसी परियोजना पर आप अपने हस्ताक्षर कर पायेंगे जो कि आपके व्यवसाय को आगे की और ले जाएगा। 

      मिथुन राशि :- आज का दिन भाग-दौड़ से भरा रहेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं, आज किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है, आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। बच्चों से कोई अच्छी सूचना मिल सकती है, आप काफी चिंतामुक्त महसूस करेंगे। मित्रों के साथ पिकनिक पर जाएंगे, पुरानी यादें ताजा होंगी। जीवन-साथी के साथ दिन अच्छा बीतेगा, आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आप घर के कामों में उनका हाथ बंटा सकते हैं। 

      कर्क राशि :- आज स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहने के कारण आपको काम करने में मन नहीं लगेगा। वाद-विवाद में अपने अहम के कारण किसी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी। कार्यस्थल पर आपका ध्यान भटक सकता है जो की आपकी उत्पादकता को कम कर सकता है। कार्यालय में प्रेम प्रसंग की एक संभावना आपको अपने कार्य से दूर ले जा सकती है हालांकि, आपको वापस अपनी एकाग्रता लाने की जरूरत है। ऐसी कोई भी कार्रवाई करने से बचें जो आपके सहयोगियों को परेशान या आक्रामक बनाये। इस बात का ध्यान रखें कि इसके कारण परियोजनाओं की तैयारी में कोई कमी ना रहे। 

      ALSO READ  आषाढ़ अमावस्या 2023 | जानिए पूरी जानकारी | 2YoDo विशेष

      सिंह राशि :- आज आपके आस-पास के लोग आपकी तारीफें करते नही थकेंगे। आपकी कड़ी मेहनत अंत में रंग लाई है। आपके अच्छे प्रदर्शन के कारण अधिकारियों द्वारा आपको अधिक उत्तरदायित्व सौंपने पर विचार किया जाएगा। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। अंतत: आज आप खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महसूस करेंगे। आप मेहनत तो काफी समय से कर रहे थे पर पैसा नही जुट पा रहा था। ना चाहते हुए भी पैसे खर्च हो जाते हैं। आज वह दिन है कि आप अपने खर्चे और आय का ठीक से लेखा-जोखा कर लें। इसका भविष्य में फायदा मिलेगा। 

      कन्या राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी, घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। विज्ञान के छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, कैरियर के अच्छे अवसर मिलेंगे। आज यात्रा ज्यादा होने से थकान महसूस करेंगे। कलाकारों के लिए दिन अच्छा रहेगा, उनकी कला की तारीफ होगी। परिवार में किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है, गुस्से पर काबू रखें। 

      तुला राशि :- आज आप पूरे दिन सक्रिय रहेंगे। आज आपको फायदा भी हो सकता है। जिस काम में आप लगे हैं उसमें फल अवश्य मिलेगा। कोई भी बात आज आप नाप-तोल पर करें। कुछ लोगों का आप से विरोध हो सकता है। आज शायद आपको अपने मित्रों व सहकर्मियों से कोई मदद ना मिले। इससे आपको शायद निराशा भी हो, लेकिन याद रखें कि हर किसी की अपनी कुछ सीमाएं भी होती हैं। बिना सोचे समझे जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। आप बिना भयभीत हुए निर्णय लें जो कि आपके भविष्य के लिए अछा साबित हो। आप किसी अच्छे जानकर से भी अपने पैसे और अपने पेशे से संबंधित सुझाव ले सकते हैं जो कि आज फायदेमंद साबित होगा।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 30th अप्रेल 2024

       वृश्चिक राशि :- आज आपको कुछ नया करने की अपनी इच्छा पर ध्यान देना चाहिए। कुछ नया करने या नया खेल खेलने की तीव्र इच्छा आपके मन में चल रही है। आज आपका सौभाग्य आपके साथ होगा और आप पाएंगे कि आप अपने सभी लक्ष्यों को चाहे वो कितने भी कठिन क्यों ना हों आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अपने सपनों को पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है दृढ़ इच्छा शक्ति। आप अपनी ऊर्जा शक्ति को एकत्रित कर पाएंगे। इससे आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में आज आपके सामने बड़ी मुश्किलें हैं। आप समझ नहीं पाएंगे कि इस आर्थिक संकट से कैसे पार पाया जाए। 

      धनु राशि :- आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। भाई-बहन के रिश्तों में मिठास आएगी, एक-दूसरे से दिल खोलकर बातें शेयर करें। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आप एक-दूसरे की परेशानियों को अच्छी तरह समझेंगे। मेडिकल के छात्रों की पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर होंगी, मेहनत करते रहें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपको अपने कैरियर के संबंध में किसी निपुण सलाहकार की सलाह की जरूरत होगी। सलाहकार का चुनाव करते समय सावधान रहें।

      मकर राशि :- आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक प्रयासों में परिश्रम अधिक करना होगा तभी जाकर आय के साधनों में वृद्धि कर पाएंगे। आय जितनी होगी, खर्च भी उतना ही होगा। आय-व्यय बराबर रहेंगे। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़े में पड़ने से मामला खराब हो सकता है। गलतफहमी हो तो फौरन खुलकर बात करें, इससे बात जल्दी खत्म हो जाएगी। आरोग्य के प्रति लापरवाह न रहें। मान-प्रतिष्ठा का भंग होगा। 

      ALSO READ  क्या होता है ऋणबंधन | क्या पितरों का ऋण न चुकाने पर मिलता है श्राप | 2YoDo विशेष

      कुंभ राशि :- आज आपकी प्रसिद्धि का जादू दिन भर छाया रहेगा। आए दिन आपके आराम और मौज-मस्ती का मौका मिल जाता है। ये सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। अब आप कह सकते हैं कि आपके सभी काम ठीक से चल रहे हैं क्योंकि आपने-अपने काम को लेकर पहले से ही सही योजना बना रखी है। इस समय आपकी कोई सम्पत्ति नष्ट होने का योग है। अत: आरामदायक कीमती सामान के प्रति सजग रहें विशेष कर उन वस्तुओं में जिन पर अधिक रूपये खर्च हुए हैं जैसे कार। आपकी सवारी दुर्घटनाग्रस्त हो सकती है और आपकी कीमती वस्तुओं के खोने या नष्ट होने की सम्भावना है।

      मीन राशि :- आज आपका दिन थकावट भरा रहेगा। घरेलू कामों की वजह से भाग-दौड़ बनी रहेगी। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं, यात्रा के दौरान किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। आज किसी को उधार देने से बचें। आज दिन की शुरुआत कुछ मीठा खाकर करें। नया वाहन खरीदने के लिए दिन अच्छा है। पिता का स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा, अभी सर्दी है ऐसे में उन्हें सर्दी से बचा कर रखें। जीवन-साथी के सहयोग से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

      आज का पंचांग | 14th अगस्त 2022, रविवार
      • तिथि : तृतीया – 10:37 PM
      • नक्षत्र : पूर्वाभाद्रपद – 09:56 PM
      • करण : वणिज – 11:41 AM | विष्टि – 10:37 PM
      • पक्ष : कृष्ण 
      • योग : सुकर्मा : 01:37 AM
      • वार : रविवार
      • सूर्योदय : 05:49 AM
      • सूर्यास्त : 07:01 PM
      • चन्द्रमा : कुम्भ – 04:15 PM
      • राहुकाल : 05:22 – 07:01 PM
      • विक्रमी संवत् : 2079
      • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
      • मास : भाद्रपद
      • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:59 – 12:52 PM

      राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

      नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

      उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,794FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles