More
    36.7 C
    Delhi
    Friday, May 3, 2024
    More

      राशिफल व पंचांग | 26th जुलाई 2023

      आज और कल का दिन खास 
      • 26th जुलाई 2023 : मासिक दुर्गा अष्टमी आज।
      • 26th जुलाई 2023 : करगिल विजय दिवस आज।
      • 27th जुलाई 1960 को भारतीय राजनीतिज्ञ तथा महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का जन्म हुआ।
      • 27th जुलाई 2015 को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का निधन हुआ था।
      • 27th जुलाई 1992 को शोले फिल्म में गब्बर सिंह के नाम से मशहूर हुए प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अमजद ख़ान का इंतकाल हुआ था।
      आज का राशिफल | 26th जुलाई 2023, बुधवार

      मेष राशि : आज जो भी काम लगन के साथ करेंगे उसका फल उसी समय मिल सकता है। बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

      वृषभ राशि : आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सुकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोरथ सिद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे। 

      मिथुन राशि : आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी रचनात्मक और कलात्मक काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे प्रिय है आज वहीं करने को मिलेगा। आज आपको आराम करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आयेंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें। 

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 7th जनवरी 2023

      कर्क  राशि : आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उस का फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात्रि में विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है। 

      सिंह राशि : आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन धर्म-आध्यात्म के मामले पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। 

      कन्या राशि : आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आसपास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा। 

      तुला राशि : आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरु हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

      वृश्चिक राशि : माली हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अत: प्रयत्नशील रहें। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी। 

      धनु राशि : आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है। 

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 29th मार्च 2023

      मकर राशि : आज का दिन सामान्य है। भागीदारी-साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखे। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है। 

      कुम्भ राशि : आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान में लापरवाही न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें। 

      मीन राशि : आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।

      आज का पंचांग | 26th जुलाई 2023, बुधवार
      • तिथि : अष्टमी – 03:53 PM
      • नक्षत्र : स्वाति – 01:10 AM     
      • करण : बव – 03:53 PM | बालव – 03:57 AM
      • पक्ष : शुक्ल
      • योग : साध्य – 02:38 PM
      • वार : बुधवार
      • सूर्योदय : 05:38 AM 
      • सूर्यास्त : 07:16 PM
      • चन्द्रमा : तुला   
      • राहुकाल : 12:27 – 02:09 PM
      • विक्रमी संवत् : 2080
      • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
      • मास : श्रावण
      • शुभ मुहूर्त : अभीजित कोई नहीं

      नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

      उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,757FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles