More
    28.1 C
    Delhi
    Wednesday, May 8, 2024
    More

      || आत्मबोध | Self-Realization ||

      नमस्कार मित्रों,

      एक बार एक लड़के ने एक सांप पाला,

      वह लड़का सांप से बहुत प्यार करता था…

      उस सांप के साथ ही खेलता खाता और साथ में ही सोता भी था ..

      एक बार वह सांप बीमार जैसा रहने लगा…

      उसने खाना खाना भी छोड़ दिया,

      यहाँ तक कई दिनों तक उसने कुछ नहीं खाया तो लड़का परेशान हुआ और उसे वेटरिनरी डॉक्टर के यहाँ लेकर गया ….

      डॉक्टर ने सांप का पूरा चैक अप करने के बाद उस लड़के से पूछा,

      “क्या यह सांप आपके साथ ही सोता है ?”

      उस लड़के ने कहा, “हाँ”

      डॉक्टर ने पूछा, “आपसे बहुत सट के सोता है”

      लड़का ने कहा, ” जीहाँ, मुझसे लिपट कर सोता है”

      डॉक्टर ने पूछा, “क्या रात को सांप अपनी पूरी बॉडी को स्ट्रेच करता है …?”

      ये सुन कर लड़का चौंका उसने कहा,

      “हाँ डॉक्टर साहब .. ये रात को अपनी बॉडी को बहुत बुरी तरह स्ट्रेच करता है और मुझसे इसकी इतनी बुरी हालत देखी नहीं जाती और मैं किसी भी तरह से इसका दुःख दूर नहीं कर पाता “

      डॉक्टर ने कहा,

      ” इस सांप को कोई बीमारी नहीं है … और ये जो रात को तुम्हारे बिल्कुल बगल में लेट कर अपनी बॉडी को स्ट्रेच करता है वो दरअसल तुम्हें निगलने के लिए अपने शरीर को तुम्हारे बराबर लम्बा करने की कोशिश करता है …. वो लगातार ये परख रहा है कि तुम्हारे पूरे शरीर को वो ठीक से निगल पायेगा या नहीं और निगल लिया तो पचा पायेगा या नहीं …”

      लड़का अवाक रह गया …!

      शिक्षा

      इस घटना से हमें यह शिक्षा मिलती है कि जो आपके साथ हर वक्त रहते हैं …. जिनके साथ आप खाते पीते उठते बैठते सोते हैं …… जरुरी नहीं कि वो भी आपको उतना ही प्यार करते हो जितना आप उन्हें प्यार करते हैं …… हो सकता है उनमें से कोई आपको निगलने के लिए अपना आकार धीरे-धीरे बढ़ा रहा हो ….. और आप निरे भावुक होकर उसकी दीन हीन दशा को देखकर द्रवित हो रहे हो….. इसलिए सावधान हो जाइए …..

      लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद मित्रों.

      लेखक
      राहुल राम द्विवेदी
      ” RRD “

      ALSO READ  || स्नेह के आँसू ||

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,793FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles