More
    24.1 C
    Delhi
    Friday, May 3, 2024
    More

      राशिफल व पंचांग | 19th दिसंबर 2023

      आज और कल का दिन खास 
      • 19th दिसंबर, 1927 को स्वतंत्रता सेनानी रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और ठाकुर रोशन सिंह को फांसी दी गई थी। यही वजह है कि यह दिन शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है।
      • 19th दिसंबर, 1961 को भारत पुर्तगाली शासन से मुक्त हुआ था। गोवा की मुक्ति की याद में इस दिन गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है और गोवा राज्य समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाता है।
      • 20th दिसंबर, 2023 : दुर्गा अष्टमी कल। 
      • 20th दिसंबर, 2023 : विश्व मानव एकता दिवस कल।
      आज का राशिफल | 19th दिसंबर, 2023, मंगलवार

      मेष राशि : रुपयों के लेनदेन में सतर्कता बरतें। खराब खान-पान सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऑफिस में किसी भी तरह की बहस से बचें। कई मुद्दों पर समझौते करने पड़ सकते हैं। परिवार में कलह होने के संकेत हैं।

      वृषभ राशि : शारीरिक और मानसिक रूप में मजबूत रहेंगे। आय बढ़ाने की योजना जल्द पूरी होगी। परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पत्नी को कोई महंगा उपहार दे सकते हैं। पिता के साथ कुछ मुद्दों पर मनमुटाव हो सकता है।

      मिथुन राशि : सेहत परेशान कर सकती है। बढ़े हुए घरेलू खर्चे मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं। भाई से मदद लेने पड़ सकती है। आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

      कर्क राशि : वित्तीय मोर्चे पर दिन लाभकारी होगा। स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। पिता की सेहत का खास ख्याल रखना होगा। विवाह के लिए उत्सुक जातकों खुशखबरी मिल सकती है।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 28th सितम्बर 2023

      सिंह राशि : बिजनेस के क्षेत्र में सफलता के योग हैं। नौकरी बदल सकते हैं। कर्मचारी कार्यस्थल बढ़े काम से परेशान होंगे। वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा।

      कन्या राशि : दूर रह रहे मित्रों से आर्थिक लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। भाई या बहन से लाभ मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। ससुराल से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

      तुला राशि : आज कोई भी नया कार्य आरंभ करना आपके लिए शुभ नहीं होगा। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। मानसिक रूप से विचलित हो सकते हैं। शत्रु परेशान कर सकते हैं।

      वृश्चिक राशि : पत्नी के साथ कुछ दिन के लिए घूमने जा सकते हैं। जरूरत के समय दोस्तों का साथ मिलेगा। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ने वाला है।

      धनु राशि : स्वास्थ्य के मामले में आज निश्चिंत रहे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस में पर साथियों का सहयोग मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होने वाले हैं।

      मकर राशि : मानसिक रूप परेशान होंगे। भाग्य भरोसे आज कतई न बैठें। बच्चों की सेहत परेशान कर सकती है। पेट दर्द के कारण परेशानी होगी।घर के किसी सदस्य की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है।

      कुंभ राशि : छोटे भाई से मदद ले सकते हैं। घर में कोई नया वाहन ला सकते हैं। वस्त्र और आभूषण में धन खर्च होगा। जिद्दी स्वभाव आपका आज नुकसान करा सकता है। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

      मीन राशि : सामाजिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। आज परिवार को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। भाई-बहनों से धन लाभ की संभावना है। कार्य में सफलता मिलने वाली है।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 28th अगस्त 2023
      आज का पंचांग | 19th दिसम्बर 2023, मंगलवार
      • तिथि : सप्तमी – 01:08 PM
      • नक्षत्र : पूर्वाभाद्रपद – 00:02 AM
      • करण : वणिज – 01:08 PM | विष्टि – 00:10 AM  
      • पक्ष : शुक्ल
      • योग : सिद्धि – 06:37 PM
      • वार : मंगलवार
      • सूर्योदय : 07:08 AM 
      • सूर्यास्त : 05:27 PM
      • चन्द्रमा : कुम्भ – 06:21 PM
      • राहुकाल : 02:52 – 04:10 PM
      • विक्रमी संवत् : 2080
      • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
      • मास : मार्गशीर्ष
      • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:57 – 12:38 PM

      नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

      उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,756FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles