More
    25.6 C
    Delhi
    Thursday, May 2, 2024
    More

      राशिफल व पंचांग | 20th जनवरी 2024

      आज और कल का दिन खास 
      • 20 जनवरी 1957 को भारत की पहली ‘परमाणु भट्टी अप्सरा’ का उद्घाटन हुआ।
      • 20 जनवरी 1892 को दुनिया में सबसे पहले बॉस्केट बॉल का खेल आज ही के दिन खेला गया था।
      • 21 जनवरी 2024 : पुत्रदा एकादशी कल।
      आज का राशिफल | 20 जनवरी, 2024, शनिवार

      मेष राशि : विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गंभीर रखें। आप का व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लेंवे। आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं।

      वृषभ राशि : रुके कार्यों में गति आयेगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आप के पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है। लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। सोच विचार कर व्यापार करें, अन्यथा अचानक हानि संभावित है।

      मिथुन राशि : किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। जो लाभ देंगे। अपने करियर को लेकर आप ईमानदार नहीं हैं। संभल जाएं। शुभ समाचार मिल सकता है।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 4th नवंबर 2023

      कर्क राशि : राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए हुए है। आप के कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान हो सकती है। ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है।

      सिंह राशि : आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट के आशीर्वाद से नई सफलताएं मिलेंगी। नए शत्रु उभर सकते है। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आपका विरोध कर सकते हैं। समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा।

      कन्या राशि : अध्ययन में अवरोध आ सकते हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते है। जीवनसाथी से अनादर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख संभव है। आपके हौसले से ही आप उन्नति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। नौकरी में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।

      तुला राशि : पराक्रम में वृद्दि होगी। कार्य पद्दति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ बिगड़ सकता है। प्रेम प्रगट करने का उचित समय है। कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आपकी गलती के कारण बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे।

      वृश्चिक राशि : समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप स’चे हैं तो सफलता मिलेगी। आप के सीधेपन का लोग फायदा उठायेंगे, सतर्क रहें। व्यापार विस्तार के योग है। भवन परिवर्तन के योग है। बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिए। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 9th अक्टूबर 2023

      धनु राशि : कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय न लें। बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें। अपनों का साथ मन को शांति देगा। प्रेम-प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धनलाभ संभव है। आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। आपकी मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

      मकर राशि : धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के आसार है। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आयेगी। लोग आपकी सफलताओं की प्रशंसा करेंगे। नए लोगों से संपर्क आगे बढऩे में मददगार साबित होगा। वाहन सुख मिलेगा। घर परिवार की चिंता रहेगी।

      कुम्भ राशि : वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते है। विदेश जाने के योग बन रहे है। आप की उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अभी अनुकूल नहीं है। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। परिवार के लोगों की नासमझी की वजह से क्रोधित होंगे।

      मीन राशि : आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढ़ें, सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यावसायिक उन्नति होगी। नेत्र पीड़ा संभव है। फालतू खर्च होगा। परिश्रम अधिक होगा।

      आज का पंचांग | 20 जनवरी 2024, शनिवार
      • तिथि : दशमी – 07:28 PM
      • नक्षत्र : कृत्तिका – 03:09 AM
      • करण : तैतिल – 07:38 AM | गर – 07:28 PM
      • पक्ष : शुक्ल
      • योग : शुभ – 11:05 AM
      • वार : शनिवार
      • सूर्योदय : 07:14 AM 
      • सूर्यास्त : 05:50 PM
      • चन्द्रमा : मेष – 08:53 AM
      • राहुकाल : 09:53 – 11:12 AM
      • विक्रमी संवत् : 2080
      • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
      • मास : पौष
      • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:11 – 12:53 PM
      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 26th जून 2023

      नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

      उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,751FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles