Home tech Videos Cricket Created by potrace 1.15, written by Peter Selinger 2001-2017 shop more
Horoscope and Panchang | 2nd February 2023 | राशिफल व पंचांग | 2nd फरवरी 2023 | 2YODOINDIA

राशिफल व पंचांग | 2nd फरवरी 2023

आज और कल का दिन खास 
  • 2nd फरवरी, 2023 : विश्व आर्द्रभूमि दिवस आज।
  • 3rd फरवरी, 2023 : प्रदोष व्रत कल।
  • 3rd फरवरी, 2023 : विश्वकर्मा जयंती कल।
आज का राशिफल | 2nd फरवरी, 2023, गुरुवार

मेष राशि : आज यात्रा से लाभ होगा। नए अवसर मिलेंगे, शत्रु पक्ष निर्बल होगा। साथी सहयोग करेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण कर लेना आज बेहतर है, इच्छाएं शीघ्र पूर्ण होंगी। अच्छा अवसर है। रुके कार्य अभी निपटा सकते हैं, किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कुछ धार्मिक कार्य भी करेंगे। निवेश भी आपके लिए लाभदायक है।

वृषभ राशि : कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। स्थान परिवर्तन की चिंता से मन परेशान हो सकता है। यात्रा में असुविधा रहेगी। चाहकर भी मन को शांति नहीं मिलेगी। गुरु मंत्र का जप करें। किसी कार्य में परेशानी उठानी पड़ सकती है। पिता और पुत्र में मतभेद हो सकता है।

मिथुन राशि : आपका प्रभाव व कार्यक्षेत्र बढ़ेगा। विशिष्ट लोगों से संपर्क बनेंगे, यात्रा सुखद रहेगी और उन्नति का समाचार मिलेगा। शत्रु निर्बल रहेंगे और आपके प्रभाव से उनकी क्षमता कम होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सभी प्रकार के सुख की प्राप्ति होगी। अन्न-वस्त्र इत्यादि का लाभ होगा।

कर्क राशि : जीवन में उतार-चढ़ाव व बाधाओं के बावजूद धन लाभ होगा। आज का कर्म आपके कल का भविष्य बनाएगा अतः सोच-समझकर ही निर्णय लें। सारे काम आसानी से बनेंगे। बुद्धि विवेक से काम लेंगे तो सभी कार्यों में सफलता प्राप्‍त करेंगे। शत्रुओं पर विजय और धन-मान प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 20th दिसंबर 2022

सिंह राशि : मन में सकारात्मक विचार आएंगे जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी। शत्रु पक्ष निर्बल होगा, मित्रों-सज्जनों के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में आएगी। मेहनत के अनुपात में सफलता प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। रुके काम पूरे होंगे और मन की नकारात्‍मकता कम होगी।

कन्या राशि : यात्रा में असुविधा, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, चीजों को खोने से बचाने का विशेष ध्यान रखें, प्रिय वस्तु की हानि का योग, कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। यात्रा में कष्ट एवं मानसिक पीड़ाएं हो सकती हैं। अज्ञात भय के कारण नींद की समस्या बनी रहेगी। रक्तचाप, हृदय रोग, उदर विकार, नेत्रविकार आदि होने की आशंका है।

तुला राशि : आसपास की यात्रा लाभ देगी। मित्रों के सहयोग से लाभ की स्थिति बनेगी, बुजुर्गों व साधु-संतों का आशीर्वाद भाग्योदय करेगा। परिश्रम करने से सफलता मिलेगी। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक राशि : शुभ समाचार प्राप्‍त होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। , व्यस्तता बढ़ेगी, नए अवसर और नए लोगों से परिचय होगा, सक्रिय रहें, सुअवसर को हाथ से न जाने दें। अच्‍छे लोगों की संगति का असर आपके ऊपर देखने को मिलेगा। मन में अच्‍छे विचार आएंगे और भावनाएं अनुकूल रहेंगी।

धनु राशि : प्रेम में निराशा हाथ लग सकती है। भविष्य की चिंता सताएगी। संघर्ष अधिक करना पड़ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी, मन दुविधा में रहेगा। प्रिय वस्तु की हानि का योग, कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। वाद-विवाद से बचें। यात्रा में कष्ट एवं मानसिक पीड़ाएं हो सकती हैं।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 29th दिसम्बर 2022

मकर राशि : वाद-विवाद से बचें। अपने काम से काम रखें। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। मन में निराशा हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। खानपान का ध्‍यान रखें। मानसिक और शारीरिक व्यथा बढ़ सकती है। सुखों में कमी के कारण घरेलू झगडे़ भी हो सकते हैं। जमीन-जायदाद संबंधी अनेक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

कुंभ राशि : कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी बड़े अधिकारी का समर्थन प्राप्त होगा। अचानक लाभ से राहत महसूस होगी। मन में सुकून रहेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं। सफलता एवं धन लाभ की स्थिति बन रही है। पूर्ण बुद्धि-विवेक का उपयोग कर लाभ के प्रतिशत में वृद्धि की जा सकती है।

मीन राशि : शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के फल मिलेंगे। संघर्ष का अन्त सुखद् रहेगा। विरोधी षडयंत्र रचेंगे लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। दोस्‍तों से मदद मिलेगी। व्यवसाय या काम में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। कष्टकारी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। धन व मानहानि भी हो सकती है।

आज का पंचांग | 2nd फरवरी 2023, गुरुवार
  • तिथि : द्वादशी – 04:28 PM
  • नक्षत्र : आर्द्रा – 06:18 AM
  • करण : बालव – 04:28 PM | कौलव – 05:44 AM
  • पक्ष : शुक्ल 
  • योग : वैधृति – 12:10 PM
  • वार : गुरुवार
  • सूर्योदय : 07:09 AM
  • सूर्यास्त : 06:00 PM
  • चन्द्रमा : मिथुन   
  • राहुकाल : 01:56 – 03:17 PM
  • विक्रमी संवत् : 2079
  • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
  • मास : माघ
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:13 – 12:56 PM

राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Share your love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *