More
    28.1 C
    Delhi
    Thursday, June 1, 2023
    More

      राशिफल व पंचांग | 30 मार्च 2023

      आज और कल का दिन खास 
      आज का राशिफल | 30th मार्च, 2023, गुरुवार

      मेष राशि : सामाजिक लोगों से व्यवहार से नाराज रहेंगे। किसी की बातों से मन दुखी होगा। व्यवसायिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रहेंगे।

      वृषभ राशि : निजी जीवन में किये प्रयत्नों का पूरा फल नहीं मिलने से तनाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद समाप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आडंबरों से दूर रहें। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।

      मिथुन राशि : समय-समय पर अपने किये कार्यों का अवलोकन करें। निर्माण कार्य को आर्थिक पक्ष प्रभावित करेगा। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। प्रयत्न करने पर रुका पैसा मिल सकता है। 

      कर्क राशि : अपने काम करने के तरीकों से लोगों को प्रभावित करेंगे। परिवार में मांगलिक आयोजनों का बजट तय होगा। मित्रों के सहयोग की अपेक्षा रहेगी। आज जोखिम के कामों से दूर रहना चाहिए।

      सिंह राशि : आज का दिन आप के करियर के लिए महत्वपूर्ण है। पारिवारिक सुख-शांति कायम रखने के प्रयास करेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में बदलाव के योग हैं।

      कन्या राशि : सुनते सब की हैं करते मन की हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव व्याकुलता बढ़ायेंगे। कार्यस्थल पर शांति एवं दूरदर्शिता से कार्य करें। आजीविका की ओर विशेष ध्यान दें। संतान सुख संभव है।

      तुला राशि : अपने विचारों को शुद्ध रखें। रचनात्मक कार्यों में आप की व्यस्तता बढ़ेगी। व्यापार में किये निवेश से लाभ होगा। कारोबार में प्रारंभ की आपकी योजना सफल होगी। आलस्य उन्नति में बाधक साबित होगा।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 25th अगस्त 2022

      वृश्चिक राशि : धर्म के क्षेत्र में विशिष्टजन का परामर्श आपकी स्थिति में लाभकारी परिवर्तन करेगा। वाणी में मधुरता लाना आवश्यक है। परिवार में किसी के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी।

      धनु राशि : किसी भी काम को करने के लिए पूरी जानकारी रखें, फिर कोई निर्णय लें। मनोस्थिति व्याकुल करेगी। आपके पारिवारिक दायित्वों में वृद्धि होगी। जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए अग्रसर रहेंगे।

      मकर राशि : आज वाहन प्राप्ति के सुखद योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। मित्रों की मदद से लाभ होगा। धन-संपत्ति के मामले सुलझेंगे। परिजनों के द्वारा आप की निंदा होगी। व्यापार विस्तार के योग है।

      कुम्भ राशि : मित्रों के साथ किसी नई योजनाओं को अंजाम देंगे। समय नष्ट न करें। कार्यस्थल पर संघर्ष अधिक रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि की कमी रहेगी। आर्थिक हानि का योग है।

      मीन राशि : अपनों का साथ आगे बढऩे में मददगार होगा। व्यापार-व्यवसाय में हो रहे नुकसान चिंता बढ़ा सकते है। संतान के किए कार्यों से मनमुटाव हो सकता है। जरूरी कार्य लंबित होंगे।

      आज का पंचांग | 30th मार्च 2023, गुरुवार
      • तिथि : नवमी – 11:32 PM
      • नक्षत्र : पुनर्वसु – 10:59 PM                     
      • करण : बालव – 10:19 AM | कौलव – 11:32 PM
      • पक्ष : शुक्ल
      • योग : अतिगंड – 01:01 AM     
      • वार : गुरुवार
      • सूर्योदय : 06:14 AM 
      • सूर्यास्त : 06:37 PM
      • चन्द्रमा : मिथुन – 04:15 PM
      • राहुकाल : 01:58 – 03:31PM
      • विक्रमी संवत् : 2080
      • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
      • मास : चैत्र
      • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:01 – 12:50 PM

      राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

      नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

      उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,223FansLike
      56FollowersFollow
      604SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles