More
    34.1 C
    Delhi
    Tuesday, September 26, 2023
    More

      राशिफल व पंचांग | 30th मई 2023

      आज और कल का दिन खास 
      • 30th मई 2023 : गंगा दशहरा व्रत आज।
      • 30th मई 2023 : हिंदी पत्रकारिता दिवस आज।
      • 31st मई 2023 : निर्जला एकादशी व्रत कल।
      • 31st मई 2023 : विश्व तंबाकू निषेध दिवस कल।
      आज का राशिफल | 30th मई, 2023, मंगलवार

      मेष राशि : सेहत अच्छी रहेगी। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। किसी रिश्तेदार से मिला उपहार आपके लिए ख़ुशी लेकर आएगा। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी।  सेहत के लिहाज़ से दौड़ लगाना आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा।

      वृषभ राशि : बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा उत्पन्न होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें।  इस राशि के लोगों को आज बहुत सोच विचार करके बोलने की जरूरत हैं।

      मिथुन राशि : आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें और आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें। अपने शरीर को दुरुस्त करने के लिए आज भी आप कई बार सोचेंगे लेकिन बाकी दिनों की तरह भी आज यह प्लान धरा का धरा रह जाएगा। 

      कर्क राशि : अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो।  इस राशि के जातक आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। 

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 6th अगस्त 2023

      सिंह राशि : कोई आपका मूड ख़राब कर सकता है, लेकिन ऐसी चीज़ों को ख़ुद को क़ाबू न करने दें। व्यर्थ की चिंताएँ और परेशानियाँ आपके शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं और त्वचा से जु‌ड़ी समस्याएँ पैदा कर सकती हैं। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। 

      कन्या राशि : भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। दूसरों की दख़लअन्दाज़ी गतिरोध पैदा कर सकती है। कई बार मोबाइल चलाते-चलाते आपको समय का पता ही नहीं चलता और फिर जब आप अपना समय बर्बाद कर चुके होते हैं तो आपको पछतावा होता है।

      तुला राशि : कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम-काज और रुपये-पैसे का प्रबंधन न करने दें, नहीं तो जल्दी ही आप आपने तयशुदा बजट से कहीं आगे निकल जाएंगे।  आज ऐसी कई सारी चीज़ें होंगी – जिनकी तरफ़ तुरन्त ग़ौर करने की आवश्यकता है। 

      वृश्चिक राशि : गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्से  पर कन्ट्रोल करें नहीं तो ऐसे स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो सकते। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच का ज़हर होना चाहिए। 

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 22nd सितम्बर 2022

      धनु राशि : अपने पैसे को संचय करने के लिए आज अपने घर के लोगों से आपको बात करने की जरूरत है। उनकी सलाह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी। ग़लत बातों को ग़लत वक़्त पर कहने से बचें। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। किसी पार्क में घूमते समय आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जिससे अतीत में आपके मतभेद थे।

      मकर राशि : आपकी कठिन मेहनत और परिवार का सहयोग मन के अनुकूलता परिणाम देने में सफल रहेंगे लेकिन उन्नति की रफ़्तार बरक़रार रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका पर्स खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। 

      कुम्भ राशि : बीमारी आपकी चिन्ता की वजह हो सकती है। आपको परिवार में फिर से ख़ुशी का माहौल बनाने के लिए जल्द-से-जल्द इससे बाहर आने की ज़रूरत है। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई आर्थिक हानि हो सकती है जिससे सारा दिन खराब हो सकता है। मुसीबत के वक़्त परिवार से आपको मदद और सलाह हासिल होगी। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन आराम से टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाराज हैं, तो आज के दिन आपके हालात बेहतर हो सकते हैं यह आप महसूस कर सकते हैं। 

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 4th अप्रेल 2023

      मीन राशि : अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। भाई बहनों की मदद से आज आपको आर्थिक लाभ मिल पाएगा। अपने भाई बहनों की सलाह लें। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को ख़ुश रखेंगी।

      आज का पंचांग | 30th मई 2023, मंगलवार
      • तिथि : दशमी – 01:09 PM
      • नक्षत्र : हस्त – पूर्ण रात्रि                
      • करण : गर – 01:09 PM | वणिज – 01:33 AM
      • पक्ष : शुक्ल
      • योग : सिद्धि – 08:53 PM
      • वार : मंगलवार
      • सूर्योदय : 05:24 AM 
      • सूर्यास्त : 07:13 PM
      • चन्द्रमा : कन्या   
      • राहुकाल : 03:45 – 05:29 PM
      • विक्रमी संवत् : 2080
      • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
      • मास : ज्येष्ठ
      • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:51 – 12:46 PM

      राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

      नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

      उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,458FansLike
      76FollowersFollow
      653SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles