More
    32.1 C
    Delhi
    Sunday, April 28, 2024
    More

      राशिफल व पंचांग | 12th अक्टूबर 2022

      आज और कल का दिन खास 
      • 12th अक्टूबर 2022 : विश्व गठिया दिवस आज।
      • 13th अक्टूबर 2022 : करवा चौथ व्रत कल।
      आज का राशिफल | 12th अक्टूबर, 2022, बुधवार

      मेष राशि : बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफकता पा सकते हैं।वित्तीय निर्णय लेने समय अपने खर्चो का ध्यान रखें। नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें नुकसान हो सकता है।

      वृषभ राशि : आप अपनी पसंद के स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। व्यापार में तरक्की होगी और आपको कोई नई डील भी मिल सकती है। आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आप ने मदद की थी। वही आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च होगा।

      मिथुन राशि : बेफिजूल के विवादों से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। प्रेम संबंधों में अमर्यादित होने और संदेह करने से बचें। वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मोका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है।

      कर्क राशि : परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इ’छुक लोगों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। आप की आदतों के कारण आप ने अपनों से दुरियां बना ली। नौकरी पेशा जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। समय रहते अपने सम स्वभाव और व्यवहार को बदलें, तो अ’छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 30th अक्टूबर 2022

      सिंह राशि : वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी सामने आ सकता है। पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें, पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे। लंबित संपत्ति मामले को अदालत से बाहर सुलझाने पर परिणाम आपके पक्ष में रहेगा।

      कन्या राशि : आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। व्यवसायियों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में साहयक होंगे। सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं।

      तुला राशि : नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है, अत: यथास्थिति को बनाये रखने का प्रयास करें। वहीं राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे। उचित होगा बीती बातों को भुला कर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है।

      वृश्चिक राशि : बहुत सोच-समझ कर बोलें। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आमदनी निरंतर बनी हुई है, लेकिन खर्चे भी रहेंगे। रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा, पर घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें, सब अनुकूल होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

      धनु राशि : बेहतर अवसरों का सुचारू रूप से लाभ उठायेंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याती दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग है।आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच-समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 27th अगस्त 2022

      मकर राशि : वित्तीय मोर्चे पर दिन वांछित परिणाम देगा। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी विकसित सकता है। यह संपत्ति की बिक्री और खरीद के लिए एक अ’छा समय है। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्ग दर्शन सलाह लें।

      कुम्भ राशि : उचित विचार के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लें। कुछ नई योजनाएं भी बनाई और कार्यान्वित की जा सकती हैं। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी। कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग लाभांवित करेगा।

      मीन राशि : स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति के प्रबल संकेत हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वालों, नौकरी के लिए प्रतियोगिता या उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर आज अ’छा दिन है। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी। धनार्जन के नए स्रोत स्थापित होंगे।

      आज का पंचांग | 12th अक्टूबर 2022, बुधवार
      • तिथि : तृतीया – 02:01 AM
      • नक्षत्र : भरणी – 05:10 PM
      • करण : वणिज – 01:41 PM | विष्टि – 02:01 AM
      • पक्ष : कृष्ण 
      • योग : वज्र – 02:19 PM
      • वार : बुधवार
      • सूर्योदय : 06:19 AM
      • सूर्यास्त : 05:55 PM
      • चन्द्रमा : मेष – 11:29 PM
      • राहुकाल : 12:07 – 01:34 PM
      • विक्रमी संवत् : 2079
      • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
      • मास : कार्तिक
      • शुभ मुहूर्त : अभीजित कोई नहीं

      राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

      नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

      उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,746FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles