More
    31.1 C
    Delhi
    Friday, May 17, 2024
    More

      राशिफल व पंचांग | 8th मार्च 2024

      आज और कल का दिन खास 
      • 08 मार्च 2024 : महाशिवरात्रि आज।
      • 08 मार्च 2024 : प्रदोष व्रत आज।
      • 08 मार्च 2024 : विश्व महिला दिवस आज।
      • 08 मार्च 2024 : पंचक आज से प्रारंभ।
      • 09 मार्च 1968 को भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक, व्यंग्यकार और पत्रकार हरिशंकर शर्मा का निधन हुआ। 
      आज का राशिफल | 8 मार्च, 2024, शुक्रवार

      मेष राशि : पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आज मौज-मस्ती पर पैसा खर्च कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। किसी जरूरी कार्य करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें। पुराने विवाद उभर सकते हैं। पैसों का लेनदेन सोच-समझकर करें।

      वृषभ राशि : सुख सुविधा की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान से विवाद संभव है। राजनीतिक संबंध मजबूत होंगे। समय के साथ स्वयं को बदलें तो परिस्थितियां अनुकूल होंगी।

      मिथुन राशि : आप जो कहते हैं उसे पूरा भी करें। आलसी रवय्ये के चलते आप पीछे रह जाएंगे। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के शेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

      कर्क राशि : अपनी वाणी में मधुरता लाएं। कार्य स्थल पर मन चाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रुकावटें आएंगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है।

      सिंह राशि : पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव है। विदेश यात्रा के योग है। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 5th मार्च 2024

      कन्या राशि : जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामजिक कार्यो में सम्मिलित होंगे। जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।

      तुला राशि : अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हैं दूसरों को मौका दें। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।

      वृश्चिक राशि : क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में कोई गलत मार्ग पर न जाएं। मौज-मस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव है। अपने वाक् चातुर्य से अधीनस्थों को प्रभावित करेंगे।

      धनु राशि : लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे। धार्मिक यात्रा के योग बन रहा है। कर्ज से मुक्ति संभव है।

      मकर राशि : भवन भूमि सबंधित निवेश कर सकते हैं। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। अपने कार्य स्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है। अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाएं, लाभ होगा।

      कुम्भ राशि : व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहा है धीरे धीरे उनको पूरा करें। क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे है अपने इष्टदेव पर भरोसा रखें। सब आप के अनुकूल होगा।

      मीन राशि : दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी सहमती से कार्य आगे बढ़ेंगे। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं।

      आज का पंचांग | 8 मार्च  2024, शुक्रवार
      • तिथि : त्रयोदशी – 10:00 PM
      • नक्षत्र : श्रवण – 10:41 AM       
      • करण : गर – 11:44 AM | वणिज – 10:00 PM   
      • पक्ष : कृष्ण
      • योग : शिव – 00:45 AM             
      • वार : शुक्रवार
      • सूर्योदय : 06:38 AM 
      • सूर्यास्त : 06:25 PM
      • चन्द्रमा : मकर – 09:21 PM
      • राहुकाल : 11:03 – 12:32 PM
      • विक्रमी संवत् : 2080
      • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
      • मास : फाल्गुन
      • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:08 – 12:55 PM
      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 12th नवंबर 2023

      नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

      उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,829FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles