More
    33.1 C
    Delhi
    Friday, May 17, 2024
    More

      राशिफल व पंचांग | 16th अप्रेल 2024

      आज और कल का दिन खास 
      आज का राशिफल | 16 अप्रेल, 2024, मंगलवार

      मेष राशि : कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों से दूर रहें। सामाजिक मामलों में आलोचना होगी। आज हनुमान जी को गुड़ के चूरमे का भोग लगायें।

      वृषभ राशि : संतान के कार्यों से दुखी रहेंगे। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। परिश्रम का महत्व समझें। वाद-विवाद में नहीं पड़ें। आज हनुमान जी को गुलाब के फूलों की माला और मिठाई का भोग लगायें।

      मिथुन राशि : अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। आज हनुमान जी को सिंदूर तेल और जनेऊ अर्पण करें, कार्य सिद्ध होंगे।

      कर्क राशि : विवाह योग्य जातकों को लिए समय अनुकूल है। संतान की चिंता रहेगी। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाडऩे की कोशिश करेंगे। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा। आज हनुमानजी को गुड़ का नेवैद्य लगायें।

      सिंह राशि : विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। संतान की चिंता रहेगी। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाडऩे की कोशिश करेंगे। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा। आज हनुमानजी को गुड़ का नेवैद्य लगायें।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 16th फरवरी 2023

      कन्या राशि :  क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा संभव है। श्री हनुमान जी के मंदिर पर लाल ध्वज अर्पण करें और फल का भोग लगायें।

      तुला राशि : दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। वाहन क्रय करने के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। समय अनुकूलता का आभास होगा। हनुमान जी को शमी पत्र अर्पण करें। 

      वृश्चिक राशि : कई दिनों से किसी से आप मन की बात कहना चाहते थे। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों की देखा-देखी नहीं करें। हनुमानजी को पान का बीड़ा अर्पण करें। 

      धनु राशि : माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। श्री हनुमान जी को 108 तुलसी पत्र पर श्री राम नाम लिख कर अर्पण करें।

      मकर राशि : बोलने से पहले सोचें। झूठ बोलने से बचें। दुव्र्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। यात्रा संभव है ।श्री हनुमान जो को 7 बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ सुनाएं।

      कुम्भ राशि : आजकल आप के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ रहा है। अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी है। घर में क्लेश बढ़ेंगे। पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। श्री हनुमान जी को आज सुन्दरकाण्ड का पाठ सुनायें और लापसी का नेवेध्यय अर्पण करें। कार्य अती शीघ्र पुरे होंगे।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 3rd अप्रैल 2023

      मीन राशि : परिजनों से सहयोग मिलेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें। आज हनुमानजी को गुड़ चने का भोग जरूर लगायें।

      आज का पंचांग | 16 अप्रैल 2024, मंगलवार
      • तिथि : अष्टमी – 01:26 PM  
      • नक्षत्र : पुष्य – 05:16 AM
      • करण : बव – 01:26 PM | बालव – 02:17 AM   
      • पक्ष : शुक्ल
      • योग : धृति – 11:15 PM
      • वार : मंगलवार
      • सूर्योदय : 05:54 AM 
      • सूर्यास्त : 06:47 PM
      • चन्द्रमा : कर्क
      • राहुकाल : 03:34 – 05:11 PM
      • विक्रमी संवत् : 2080
      • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
      • मास : चैत्र
      • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:55 -12:46 PM

      नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

      उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,829FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles