More
    37.8 C
    Delhi
    Friday, April 26, 2024
    More

      राशिफल व पंचांग | 18th दिसंबर 2022

      आज और कल का दिन खास 
      • 18th दिसम्बर 2022 : पार्श्वनाथ जयंती आज।
      • 19th दिसम्बर 2022 : स्मार्त वैष्णव समुदाय कल मनाएगा सफला एकादशी।
      आज का राशिफल | 18th दिसंबर, 2022, रविवार

      मेष राशि : क्रोध पर नियंत्रण रखना अच्छा रहेगा। मानसिक तौर पर थका हुआ महसूस कर सकते हैं। मेहनत की अपेक्षा फल नहीं मिलेगा। बच्चों की सेहत की चिंता रहेगी।

      वृषभ राशि : आज हर कार्य में आपका मनोबल बढ़ा हुआ नजर आएगा। किसी भी काम को अच्छे से कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को लाभ मिलने वाला है। सरकारी योजना से आर्थिक लाभ मिल सकता है।

      मिथुन राशि : कोई नया कार्य आरंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है। भाई-बहनों से आपसी तालमेल अच्छा रहने वाला है। घरेलू कार्यों में बढ़कर हिस्सा लेने वाले हैं। आर्थिक लेनदेन से सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

      कर्क राशि : नकारात्मक व्यवहार आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने वाले हैं। मन में इसी बात को लेकर निराशा की भावना बनी रहने वाली है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छा परिणाम मिलने वाला है।

      सिंह राशि : घरेलू मोर्चे पर भाई या पिता से लाभ मिलने वाला है। अचानक स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। स्वभाव में क्रोध झलक सकता है। यात्रा से धन लाभ की संभावना है।

      कन्या राशि : स्वार्थ के कारण किसी खास व्यक्ति से तनाव हो सकता है। धर्म-कर्म में धन खर्च होगा। शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। पिता की सेहत का खास ख्याल रखना होगा। आपसी विवाद से दूर रहें।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 6th दिसम्बर 2022

      तुला राशि : आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। दैनिक आय में बढ़ोतरी हो सकती है। महिला साथी से लाभ होगा। खास दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। जो लोग व्यापार से से जुड़े हैं, उन्हें लाभ का योग है।

      वृश्चिक राशि : स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। मित्रों और सगे-संबंधियों से लाभ मिलने वाला है। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहने वाला है। कारोबार में तरक्की होने वाली है। व्यापार के काम से बाहर जाना हो सकता है।

      धनु राशि : जोखिम भरा काम अपने हाथों न लें। थकान के कारण किसी भी कार्य में उत्साह ही कमी महसूस कर सकते हैं। नौकरी में परेशनी हो सकती है। कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

      मकर राशि : दफ्तर के कार्य को बेहतर ढंग से संपादित कर पाएंगे। अनावश्यक और अचानक खर्च बढ़ेगा। साझेदारी वाले कार्य में लाभ की संभावना है। शरीर में दर्द हो सकता है। नकारात्मक विचार से दूर रहने की आवश्यकता है।

      कुंभ राशि : आज आपका आत्मविश्ववास बढ़ा हुआ नजर आएगा। छोटी-मोटी यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होने वाली है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग बढ़ने वाले हैं।

      मीन राशि : दिन लाभकारी साबित होगा। मन शांत रहेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने वाले हैं। ससुराल पक्ष से अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलने वाला है।

      आज का पंचांग | 18th दिसम्बर 2022, रविवार
      • तिथि : दशमी – 03:35 AM
      • नक्षत्र : हस्त – 10:19 AM
      • करण : वणिज – 03:46 PM | विष्टि – 03:35 AM
      • पक्ष : कृष्ण 
      • योग : शोभन – 05:22 AM
      • वार : रविवार
      • सूर्योदय : 07:07 AM
      • सूर्यास्त : 05:27 PM
      • चन्द्रमा : कन्या – 10:31 PM
      • राहुकाल : 04:09 – 05:27 PM
      • विक्रमी संवत् : 2079
      • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
      • मास : पोष
      • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:56 – 12:38 PM
      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 3rd मार्च 2024

      राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

      नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

      उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,748FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles