More
    32.1 C
    Delhi
    Saturday, May 11, 2024
    More

      राशिफल व पंचांग | 20th दिसंबर 2023

      आज और कल का दिन खास 
      • 20th दिसंबर, 2023 : दुर्गा अष्टमी आज। 
      • 20th दिसंबर, 2023 : विश्व मानव एकता दिवस आज।
      • 21st दिसंबर, 2023 : महानंदा नवमी कल। 
      • 21st दिसंबर, 2023 : कल शुरू होगा रणकपुर महोत्सव।
      • 21st दिसंबर, 2023 : श्रीहरि जयंती कल। 
      आज का राशिफल | 20th दिसंबर, 2023, बुधवार

      मेष राशि : आज का दिन आपको आगे बढ़ाने वाला होगा और आपका कॉन्फिडेंस बहुत मजबूत होगा, जिसकी वजह से अपने कई कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। मेहनत और सही तरीके से किये जाने वाले काम से लाभ होगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चे हल्के-फुल्के रहेंगे। घर में सुख शांति रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जीवनसाथी के लिए कोई नई चीज खरीद कर ला सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय को अपने दिल की बात कहने का मौका मिलेगा और उनसे नजदीकी बढ़ेगी।

      वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा आपको अपने निजी जीवन और पेशेवर जीवन में तालमेल बिठाना पड़ेगा। इससे आपको एक राहत महसूस होगी। परिवार में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आप कहीं शहर से बाहर अथवा देश से बाहर जाने का विचार बनाएंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रिय इनकम बढ़ाने का कोई तरीका आपको बता सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। जीवनसाथी की वैल्यू बढ़ेगी और उनको बहुत मान देंगे। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी।

      मिथुन राशि : आज का दिन अनुकूलता लेकर आएगा और आप किसी बात पर बहुत सोच विचार करेंगे। आपको पता लगेगा कि आपने अब तक क्या खोया है और क्या पाया है। इससे जीवन को सही तरीके से देख कर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। व्यापार में नुकसान होने की संभावना बन रही है। इस ओर थोड़ा ध्यान दें। नौकरी करने वालों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा लेकिन वह भी अपने काम को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट नहीं रहेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी और आपको अच्छा धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन में ताजमहल बढ़िया होगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएंगे।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 3rd सितम्बर 2022

      कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मजबूत है। आप जिन परेशानियों से चिंतित थे, आज उनका कोई इलाज आपको मिल जाएगा। आपका व्यापार मजबूत रहेगा और कोई नया आईडिया आप अपने व्यापार में लगाएंगे। आपकी इनकम अच्छी रहेगी और उससे आप सुख संसाधनों पर भी खर्च करेंगे। मनोरंजन में वक्त बिताएंगे। प्रेम जीवन में बढ़िया समय रहेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन आज खुशनुमा रहेगा।

      सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप अपने जीवनसाथी से अच्छा तालमेल बिठाने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतें आ सकती हैं और आपका अपने प्रिय से किसी बात को लेकर मन खट्टा हो सकता है। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे और कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। आपकी सेहत में भी सुधार होगा।

      कन्या राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपनी सेहत की चिंता रहेगी। शाम तक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपकी इनकम अच्छी रहेगी लेकिन अपनी संतान को लेकर कुछ परेशानी महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा लेकिन जीवन साथी थोड़ा चिड़चिड़ा व्यवहार कर सकता है। प्रेम जीवन में आपको आज शांति रखने का प्रयास करना चाहिए। काम के सिलसिले में आप काफी मेहनत करेंगे और उसका अच्छा फल भी आपको मिलेगा।

      तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। आज अपने दिल की सुनें और किसी भी इच्छा को दबाने की कोशिश ना करें। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। खर्चे थोड़े रहेंगे। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। मकान को तोड़कर फिर से बनाने का विचार बना सकते हैं। काम के सिलसिले में दिन कमजोर रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा और जीवन साथी से कहासुनी हो सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों को आज खुशी के पल मिलगे और प्रिय के बर्ताव से भी खुशी होगी।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 21st जून 2023

      वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा और भविष्य को ध्यान में रखकर आज आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आपकी ऊर्जा बहुत अधिक रहेगी जिससे किसी एक स्थान पर  टिक कर बैठने की बजाय आप कई कामों को एक साथ करना चाहेंगे। परिवार में शांति रहेगी। परिवार के कार्यकलापों पर ध्यान देंगे और अपनी जिम्मेदारी समझेंगे। दांपत्य जीवन प्रेम और रोमांस से भरपूर रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें अपने प्रिय से कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। काम के सिलसिले में आपका दिन खुशनुमा रहेगा।

      धनु राशि : आज का दिन बढ़िया रहेगा। जरूरी काम से जाना पड़ सकता है। नौकरी में अधिक प्रयास करेंगे, जिससे अपने काम को लोगों के सामने ला सकें। व्यापार करने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति का समय रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अपने प्रिय के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है, उन्हें मनाने की कोशिश करें। आपकी सेहत मजबूत रहेगी लेकिन मौसम में बदलाव से सावधान रहें।

      मकर राशि : आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज समय व्यर्थ की बातों में ना करें और अपने जीवन की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। आपकी इनकम भी अच्छी रहेगी। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन मानसिक रूप से थकावट महसूस कर सकते हैं। आज खुद पर ध्यान देंगे और अपनी गाड़ी की भी साफ-सफाई करेंगे।

      कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। परिवार वालों ने आपकी तारीफ करेंगे जिससे आपका दिल खुश हो जाएगा। परिवार वालों का शुक्रिया व्यक्त करेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होने से मन कुछ आशंकित रहेगा। इनकम सामान्य रहेगी, इसलिए आपको थोड़ा बोझ महसूस हो सकता है। कुछ नया प्रयास करेंगे, जिससे अपनी इनकम को बढ़ा सकें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आपके प्रिय का मूड खराब हो सकता है। उसकी वजह जानकर उनकी मदद करने की कोशिश करें।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 28th अप्रैल 2024

      मीन राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। इनकम सामान्य रहेगी मगर खर्चे बढ़ेंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए मेडिटेशन करें। इनकम ठीक रहेगी। बस खर्चों का तालमेल मिटाएं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके बॉस से किसी बात को लेकर आपके झड़प हो सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे पल अपने प्रिय के साथ बिताने को मिलेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी।

      आज का पंचांग | 20th दिसम्बर 2023, बुधवार
      • तिथि : अष्टमी – 11:16 AM
      • नक्षत्र : उत्तराभाद्रपद – 10:58 PM
      • करण : बव – 11:16 AM | बालव – 10:25 PM  
      • पक्ष : शुक्ल
      • योग : व्यतिपात – 03:56 PM
      • वार : बुधवार
      • सूर्योदय : 07:08 AM 
      • सूर्यास्त : 05:28 PM
      • चन्द्रमा : मीन   
      • राहुकाल : 12:18 – 01:35 PM
      • विक्रमी संवत् : 2080
      • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
      • मास : मार्गशीर्ष
      • शुभ मुहूर्त : अभीजित कोई नहीं

      नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

      उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,801FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles