More
    40.1 C
    Delhi
    Tuesday, May 14, 2024
    More

      राशिफल व पंचांग | 30th जनवरी 2024

      आज और कल का दिन खास 
      • 30 जनवरी 2024 : गाँधी जी की पुण्यतिथि आज।
      • 30 जनवरी 2024 : शहीद दिवस आज।
      • 31 जनवरी 2007 को भारतीय स्टील कम्पनी टाटा, एंग्लो डच इस्पात कम्पनी कोरस के अधिग्रहण के बाद विश्व की पाँचवीं बड़ी कम्पनी बनी।
      आज का राशिफल | 30 जनवरी, 2024, मंगलवार

      मेष राशि :- मेष राशि वालों को आज अपने खर्च पर संतुलन बनाकर चलना होगा क्योंकि आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है, पूर्व नियोजित यात्रा हो सके तो टाल दें, परेशानी हो सकती है। नकारात्‍मक विचारों से खुद को दूर रखें। वाहन सावधानी से चलाएं और वाणी पर संयम रखकर बात करें। 

      वृषभ राशि :- आज पूरा दिन मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ आपको अवश्य मिलेगा। सहयोग देंगे तो सहयोग प्राप्त होगा, कार्य में रोमांचक अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं। यात्रा मंगलमय रहेगी। मान-सम्‍मान प्राप्‍त होगा। मनोरंजन के कार्यों पर आज खर्च कर सकते हैं। 

      मिथुन राशि :- भाग्य के साथ आज कार्य की व्यस्तता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीकी जानकारी के प्रति रुझान बढ़ेगा। अधूरे कार्य आज पूरे हो सकते हैं। नकारात्‍मक विचारों से खुद को दूर रखें। शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त होगी। किसी सौदे पर आज साइन कर सकते हैं। 

      कर्क राशि :- भाग्य का भरपूर असर दिखेगा। सावधानीपूर्वक एवं सोच-विचार कर ही कार्य करें, सक्रिय होकर कार्य करें, लाभ अवश्य मिलेगा। भाग्‍य आज आपके साथ है। घर की जरूरी चीजों पर आप खर्च कर सकते हैं। रोमांस का अनुभव बढ़ेगा। आज आप किसी बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं। 

      ALSO READ  जुड़वां बच्चों की कुंडली होती है समान, फिर क्यों भविष्य में होता है अंतर | 2YoDo विशेष

      सिंह राशि :- जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। सचेत होकर कार्य करें, आज जो भी निर्णय लें, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर ही लें। वस्तुओं को संभालकर रखें। कोई चीज गुम हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं और वाणी पर संयम रखकर बात करें। सौम्‍यता बनाएं रखें। 

      कन्या राशि :- शत्रु आज आपसे दूर भागेंगे, प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं उनकी उपस्थिति आपको प्रसन्न रखेगी, आज आमदनी में धन का प्रवाह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से भी शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। दिन सुखमय बीतेगा। 

      तुला राशि :- आज आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। आपके सहकर्मी आपसे सीख लेंगे, परिवार में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। मेहनत और धैर्य के साथ अपना काम करते रहें। परिणाम सकारात्‍मक प्राप्‍त होंगे। धन निवेश करने का विचार है तो आज का दिन अनुकूल है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। 

      वृश्चिक राशि :- बीते दिनों की बेचैनी आज शांत हो जाएगी, मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा, अतिरिक्त आय के नए साधन नजर आएंगे। भगवान का नाम लेकर आगे बढ़ें, अच्‍छे अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। छात्रों के लिए शुभ दिन। आज किए गए कार्य भविष्‍य में लाभ प्रदान करेंगे। 

      धनु राशि :- खुशी बरकरार रहे इसके लिए सावधान हो जाएं, किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, आज क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। आप किसी पर भरोसा न करें। अपने मन की सुनकर ही कोई निर्णय लें तो फायदे में रहेंगे। परिवार के किसी व्‍यक्ति से भी मनमुटाव हो सकता है। 

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 10th अगस्त, 2022

      मकर राशि :- नवीन कार्य के सिलसिले में यात्रा लाभदायक रहेगी, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, पराक्रम एवं आत्मविश्वास में वृद्धि का योग है। धन के मामले में व्‍यापारी और नौकरीपेशा दोनों को लाभ होगा। मित्रों के सहयोग से मन प्रसन्‍न रहेगा। 

      कुंभ राशि :- आज ग्रह चाल आपको लाभान्वित होने का मौका प्रदान कर रही है, दिन की शुरुआत धन लाभ से होगी और चिंतामुक्त होकर कार्यक्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे। आज कुछ न कुछ प्राप्त जरूर होगा, चाहे कोई मित्र आपको उपहार ही क्‍यों न दे। कला जगत से जुड़े लोग आज कुछ अच्‍छा प्रदर्शन कर सकते हैं और उन्‍हें लाभ होगा। 

      मीन राशि :- पिछली चली आ रही उलझनों से छुटकारा मिलेगा, आलस्य छोड़कर कार्य में जुटे रहें, अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार के लोगों का साथ पाकर आप अपना और समाज का भी भला करेंगे। घर की जरूरी चीजों पर आप खर्च कर सकते हैं। रोमांस का अनुभव बढ़ेगा। आज आप किसी बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं।

      आज का पंचांग | 30 जनवरी 2024, मंगलवार
      • तिथि : चतुर्थी – 08:57 AM
      • नक्षत्र : उत्तरा फाल्गुनी – 10:07 PM
      • करण : बालव – 08:57 AM | कौलव – 10:19 PM
      • पक्ष : कृष्ण
      • योग : अतिगंड – 10:42 AM
      • वार : मंगलवार
      • सूर्योदय : 07:10 AM 
      • सूर्यास्त : 05:58 PM
      • चन्द्रमा : कन्या   
      • राहुकाल : 03:16 – 04:37 PM
      • विक्रमी संवत् : 2080
      • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
      • मास : माघ
      • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:12 – 12:56 PM

      नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

      उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,819FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles