More
    23.1 C
    Delhi
    Tuesday, April 30, 2024
    More

      राशिफल व पंचांग | 5th जनवरी 2024

      आज और कल का दिन खास 
      • 05 जनवरी 1671 को छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों के अधीन रहे सल्हर क्षेत्र को अपने कब्जे में किया।
      • 05 जनवरी 1893 को योगगुरू और आध्यात्मिक गुरू परमहंस योगानन्द का उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्म हुआ।
      • 06 जनवरी 2024 : श्री पार्श्वनाथ जयंती कल।
      आज का राशिफल | 5 जनवरी, 2024, शुक्रवार

      मेष राशि : आज आपकी आमदनी बढ़ने के आसार हैं। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। पत्नी का सहयोग मिलेगा। किसी से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। प्रियपात्र और मित्रों के साथ भेंट होगी। आपकी सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी।

      वृषभ राशि : आज अगर आप किसी की गोपनीय बातें जान गए हो तो वे बातें किसी को भी न बताएं। आज भौतिक सुखों का विस्तार होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है।

      मिथुन राशि : आज बुरी आदतें छोडऩे के लिए भी बढिय़ा समय है। भागीदारी से लाभ होगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। खर्च अधिक रहेंगे। नकारात्मक विचारों से आपका मन विचलित हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, और हर स्थिति में विनम्र बने रहें।

      कर्क राशि : आज जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएँ। अध्ययन में रुचि रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। आर्थिक संकट आ सकता है।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 25th दिसम्बर 2022

      सिंह राशि : आज का दिन आप के लिए पूर्ण रूप से शुभ फलदायी होगा। व्यवसाय करनेवालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी। धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय बिल्कुल अनुकूल है। मित्रों एवं सम्बंधियों से हुई मुलाकात के कारण आनंद होगा। आप अपने जरूरी कामों में जल्दबाजी न करें।

      कन्या राशि : आज परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे। आज आपके उत्साह एवं आपके चौकसी के गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में सहायक होंगे। पुराने दुश्मन आज आपके दोस्त बन सकते हैं। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, खासकर अपने पार्टनर के फैसलों में।

      तुला राशि : आज अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। आज आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफा नसीब होगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले कई बार सोचें। अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। किसी सुंदर पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है।

      वृश्चिक राशि : आज का दिन आपकी जिंदगी में काफी खुशियां लेकर आएगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी।

      धनु राशि : आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। आत्मसंयम रहें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा।

      ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 25th मई 2023

      मकर राशि : धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। अपने परिवार की भावनाओं को समझकर अपने गुस्से पर काबू रखें। शिक्षार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी।

      कुम्भ राशि : आज का दिन थका देने वाला होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे। परिवाजनों एवं संतानों से अनबन हो सकती है। बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया बनाएं।

      मीन राशि : आज आपके तेवर कुछ ज्यादा ही सख्त हो सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा या जोखिम भरा फैसला न लें। मन में नकारात्मक एवं उदासीन विचार न आने दीजिएगा।

      आज का पंचांग | 5 जनवरी 2024, शुक्रवार
      • तिथि : नवमी – 11:48 PM
      • नक्षत्र : चित्रा – 07:50 PM
      • करण : तैतिल – 11:03 AM | गर – 11:48 PM
      • पक्ष : कृष्ण
      • योग : सुकर्मा – 06:46 AM
      • वार : शुक्रवार
      • सूर्योदय : 07:14 AM 
      • सूर्यास्त : 05:38 PM
      • चन्द्रमा : तुला   
      • राहुकाल : 11:08 – 12:26 PM
      • विक्रमी संवत् : 2080
      • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
      • मास : पौष
      • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:05 – 12:47 PM

      नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

      उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,752FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles