More
    32.1 C
    Delhi
    Sunday, April 28, 2024
    More

      धनतेरस का पर्व आज भी मनाया जाएगा | जानिए पूरी जानकारी | 2YoDo विशेष

      हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाया जाता है। 22nd अक्टूबर 2022 को शुरू हूई धनतेरस 23rd अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। धनतेरस का पर्व सूर्योदयिनी तिथि के अनुसार 23rd अक्टूबर 2022 को मनाया जाना श्रेयस्कर है।

      23rd अक्टूबर 2022 को भी धनतेरस

      कृष्ण र्त्योदशी के ही दिन भगवान धन्वंतरि का प्राकट्य हुआ था। उनके प्राकट्योत्सव के कारण इस पर्व का नाम धनतेरस पड़ा। दूसरा महत्व यम दीपदान को लेकर है। इस दिन संध्या के समय प्रदोषकाल में मुख्यद्वार पर यमराज के निमित्त दीपदान किया जाता है। 23rd अक्टूबर 2022 को ही सूर्योदयिनी तिथि के अनुसार पर्व मनाना श्रेयस्कर है।

      23rd अक्टूबर 2022 को धनतेरस

      त्रयोदशी तिथि 22nd अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 02 मिनट से शुरू होकर 23rd अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 03 मिनट पर संपन्न होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार 23rd अक्टूबर 2022 को धनतेरस मनाया जाएगा। अगले दिन यानी 24th अक्टूबर 2022 को रूप चतुर्दशी मनेगी। 24th अक्टूबर 2022 को सुबह रूप चतुर्दशी और शाम को दीपावली पर्व मनाया जाएगा। 26th अक्टूबर 2022 तारीख को गोवर्धन पूजा और 27th अक्टूबर 2022 को भाई दूज मनाई जाएगी। 

      धनतेरस में खरीदारी का मुहूर्त
      • सुबह 7:51 से दोपहर 12 बजे तक लाभ अमृत चौघड़िया
      • दोपहर 1:30 से 3 बजे तक शुभ चौघड़िया
      • शाम 6 से रात 10:30 बजे तक चर, लाभ अमृत चौघड़िया
      • राहुकाल में न करें खरीदारी दिन शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक राहुकाल
      ALSO READ  SURAKSHAA - Safety Guidelines for New Normal Living & working pattern
      धनतेरस पर पूजन

      धनतेरस पर शाम 6 बजकर 3 मिनट पर र्त्योदशी समाप्त हो रही है। इसलिए शाम 6:03 से पहले पूजा करना श्रेष्ठ रहेगा, शाम 5:40 से शुभ चौघड़िया भी आरंभ हो जाएगा, इसलिए 23rd अक्टूबर 2022 को धन तेरस पूजा के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त शाम 5:40 से 6:03 तक रहेगा। जो व्यक्ति इस मुहूर्त में धनतेरस पूजन ना कर पाएं वे इस समय के बाद भी पूजन कर सकते हैं। पूरे दिन ही त्रयोदशी तिथि व्याप्त है।

      दोनों दिन करें खरीदारी

      धनतेरस पर विशेष रूप से नए बर्तन, सोना, चांदी, आभूषण, नए वस्त्र और गृह-सज्जा का समान खरीदना शुभ माना गया है। धनतेरस का दिन परमसिद्ध मुहूर्त भी होता है। इस दिन ऑफिस ओपनिंग, नीवपूजन, गृहप्रवेश, नए घर की बुकिंग, बिजनेस डील आदि और नए वाहन की खरीदारी भी बहुत शुभ मानी गई है। उल्लास के पर्व पर 22nd व 23rd अक्टूबर 2022 दोनों को ही खरीदारी कर सकते हैं। 

      बन रहे विशेष योग

      22nd अक्टूबर 2022 को भी यम दीपक जला सकते हैं। धनतेरस पर दोपहर 230 बजे से अमृत सिद्धि योग आरंभ हो जाएगा। धनतेरस पर सुबह 7.51 बजे से दोपहर 12 बजे के मध्य चर, लाभ और अमृत के शुभ चौघड़िया मुहूर्त रहेंगे जो खरीदारी के लिए बहुत शुभ समय होगा। 

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,746FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles