More
    35.1 C
    Delhi
    Sunday, April 28, 2024
    More

      विश्व हिंदी दिवस 2024 | जानिए पूरी जानकारी | 2YoDo विशेष

      हर साल 10 जनवरी को पूरी दुनिया में हिंदी दिवस मनाया जाता हैं। विश्व हिंदी दिवस का प्रमुख उद्देश्य पूरी दुनिया में हिंदी के प्रचार और प्रसार को बढ़ावा देना है। इसके अलावा लोगों को हिंदी भाषा के प्रति जानकारी उपलब्ध भी करवाना है ताकि हर एक व्यक्ति हिंदू भाषा को सीख सके।

      पूरी दुनिया में हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसे समझने और बोलना काफी आसान है। इसलिए प्रत्येक साल विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है।

      इस दिन हिंदी दिवस संबंधित कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसमें हिंदी क्षेत्र के जानकार लोग शामिल होकर हिंदी भाषा के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान करते हैं।

      हिंदी भारत की राष्ट्रीय भाषा है और यहां के अधिकांश लोग हिंदी भाषा में ही बातचीत करते हैं।

      10 जनवरी पूरी दुनिया में विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। इस दिन कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जहां पर हिंदी के क्षेत्र में काम करने वाले बड़े-बड़े लेखक और विचारक शामिल होते हैं ताकि हिंदी भाषा को और भी ज्यादा किस प्रकार से उन्नत और अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा सके।

      उसके लिए अहम सुझाव लोगों के सामने प्रस्तुत किए जाते हैं। इसके अलावा हिंदी को पूरी दुनिया में प्रचार और प्रसार करने की योजना पर भी काम होता है ताकि अधिकांश लोग हिंदी भाषा को सीख सके।

      ALSO READ  खरमास व धनु मलमास आज से होगा शुरू | एक महीने के लिए लेगेगी इन कर्यों पर पाबंदी | 2YoDo विशेष
      विश्व हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है?

      आमतौर पर लोगों को विश्व हिंदी दिवस को लेकर एक धारणा है कि हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस दोनों एक ही हैं, जो कि बिल्कुल गलत हैं।

      हिंदी दिवस 14 सितंबर को भारत में राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है जबकि विश्व हिंदी दिवस पूरे दुनिया में 10 जनवरी को मनाया जाता हैं।

      विश्व हिंदी दिवस के माध्यम से लोगों को हिंदी भाषा के बारे में व्यापक जानकारी दी जाती हैं। ताकि अधिक संख्या में लोग हिंदी सीख सके।

      हिंदी एक ऐसी सरल और सहज भाषा हैं, जिसे सीखना और लिखना दोनों ही आसान हैं। यही वजह है कि विश्व हिंदी दिवस के माध्यम से दुनिया में हिंदी भाषा को अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में स्थापित किया जाएगा भारत में हिंदी राष्ट्रीय भाषा के रूप में घोषित किया गया है।

      विश्व हिंदी दिवस का इतिहास

      10 जनवरी पूरी दुनिया में विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाएगा इसकी घोषणा अध्यक्ष जनवरी 2006 को भारत सरकार के द्वारा किया गया था हालांकि इसका सबसे पहले हिंदी सम्मेलन का आयोजन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 10 जनवरी 1975 को नागपुर में किया था। तभी से 10 जनवरी विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैं।

      पहला हिंदी सम्मेलन में 22 देश के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे आज के वक्त में भारत समेत पोर्ट लुईस, स्पेन, लंदन, न्यूयॉर्क, जोहानसबर्ग जैसे देशों में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया जा चुका है।

      विश्व हिंदी दिवस का महत्व

      हिंदी भाषा का नाम “हिंद” शब्द से आया है जो फ़ारसी है, जिसका अर्थ है “सिंधु की भूमि।” इंडो-यूरोपीय भाषा परिवार के इंडो-आर्यन घटक में हिंदी शामिल है।

      ALSO READ  योगिनी एकादशी 2023 | इस व्रत को करने से शारीरिक बीमारियां हो जाती हैं दूर | 2YoDo विशेष

      यह भारत, त्रिनिदाद और टोबैगो, नेपाल, गुयाना, टोबैगो और मॉरीशस सहित अन्य देशों में बोली जाती है।

      विश्व हिंदी दिवस के माध्यम से दुनिया में हिंदी भाषा का प्रचार और प्रसार करना है ताकि अधिक लोग हिंदी भाषा को सीख सके इसके अलावा दुनिया के कई विश्वविद्यालय में हिंदी को एक महत्वपूर्ण विषय के रूप में पढ़ाया जाता है ताकि वहां पर रहने वाले छात्र हिंदी भाषा को आसानी से सीख सके।

      विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर  अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसमें भारत सरकार और राज्य सरकार के द्वारा हिंदी के क्षेत्र में किस प्रकार के काम किए जाएंगे उसके एक रूपरेखा लोगों के सामने प्रस्तुत की जाती हैं।

      इसके अलावा दुनिया भर से हिंदी भाषा के जानकारी व्यक्ति इस सम्मेलन में सम्मिलित होते हैं। इसके अलावा विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता, सेमिनार, डिबेट, मीटिंग्स, परिचर्चा एवं जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं हैं।

      जिसमें अधिक संख्या में छात्र सम्मिलित होकर हिंदी भाषा को और भी करीब से जानते हैं।

      हिंदी एक मात्र ऐसी भाषा है जो ‘अ’ अनपढ़ से शुरू होती है, और ‘ज्ञ’ ज्ञानी बनकर समाप्त होती है।

      हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 

      हिंदी भारत की कई महान भाषाओं में से एक है और हमें इस पर बहुत गर्व है।
      हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ

      जैसे हम अन्य भाषाएँ सीखने के लिए उत्सुक रहते हैं, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारी अपनी हिंदी भाषा कितनी विशेष है।
      आपको हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

      हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है, यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है।
      हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

      ALSO READ  आषाढ़ अमावस्या 2023 | जानिए पूरी जानकारी | 2YoDo विशेष

      सरस, सरल मनोहारी है, अपनी हिंदी प्यारी है।
      हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

      हिन्दी है हमारी राष्ट्रभाषा, हिन्दी है हमें बड़ी प्यारी, हिन्दी की सुरीली वाणी, हमें लगे हर पल प्यारी।
      हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

      हिन्दी आशीर्वाद सी है, अंग्रेजी एक आफत है, हिंदी मात्र भाषा नहीं, हिंदी हमारी विरासत है।
      हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

      हाथ में तुम्हारे देश की शान, हिन्दी अपनाकर तुम बनो महान।
      हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,747FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles