More
    37.8 C
    Delhi
    Wednesday, May 15, 2024
    More

      || संकट में बाघ ||

      संकट में बाघ

      संकट में अब बाघ हैं नहीं है इसमें भ्रम,
      राष्ट्रीय पशु होकर भी हैं पंद्रह सौ से कम।

      अति विशेष है गर्जना, आकर्षक है रूप,
      कहते सब वनराज हैं, है वनराज स्वरूप,
      सबसे अधिक दिलेर है, सबसे अधिक है दम,
      संकट में अब बाघ हैं, नहीं है इसमें भ्रम।

      पर्यावरण असंतुलन, जंगल का संहार,
      संकट का कारण बने, लुक छिप किये शिकार,
      वन विभाग को चाहिये इस हेतु कुछ श्रम,
      संकट में अब बाघ हैं, नहीं है इसमें भ्रम।

      वक्त न आये काश वो, भूतकाल बन जाय,
      मात्र चित्र ही बाघ का, पीढ़ी के मन भाय,
      जागरुक हो जायें सब, सोते रहे न हम,
      संकट में अब बाघ हैं नहीं है इसमें भ्रम।

      स्वास्थ्य परीक्षण चाहिये नियमित व प्रतिबद्ध,
      प्रजनन हेतु भी रहे, हर सुविधा उपलब्ध,
      भोजन की सुविधा रहे, बिना विशेष उपक्रम,
      संकट में अब बाघ है नहीं है इसमें भ्रम।

      लेखिका
      श्रीमती प्रभा पांडेय जी
      ” पुरनम “

      READ MORE POETRY BY PRABHA JI CLICK HERE

      ALSO READ  || ज्यों ही एक छोटे से | JYUN HI EK CHOTE SE ||

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,823FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles