More
    38.1 C
    Delhi
    Thursday, May 16, 2024
    More

      || नीम ||

      नीम

      हर घर एक नीम लगायें,
      जब संभव हो उसे चबायें।

      नहीं नीम से खतरे जान,
      नहीं नीम से कुछ नुकसान।

      स्वाद भले कड़वा इसका,
      शक्कर बीमारी दे खिसका।

      गंधक इसमें है भरपूर,
      त्वचा रोग को करती दूर।

      कैल्शियम, लौह, विटामिन ए,
      अंधेपन को दूर करे।

      नीम का ऐसा अपवाद,
      पहले खाओ देखो बाद।

      बड़े सयानों की है सीख,
      उपयोगी लाखों तकनीक।

      लिखी पुराणों में ये बात,
      नीम दिलाये त्रिदोष निजात।

      मिले पथिक को ठंडी हवा,
      शुद्ध वायु नगव व गांव।

      दातुन रखे दांत निरोग,
      नीम रुग्ण को शक्ति स्त्रोत।

      झरते बाल तुरंत रुक जायें,
      घने बाल की फसल उगायें।

      प्रतिदिन पाँच निबौली खाओ,
      कील मुंहासे दूर भगाओ।

      नीम, अमरीका पेटेंट कराये,
      उसके पहले हम अपनायें।

      लेखिका
      श्रीमती प्रभा पांडेय जी
      ” पुरनम “

      READ MORE POETRY BY PRABHA JI CLICK HERE

      ALSO READ  कलाई की ये रेखा बताती है कितने साल जिएंगे आप | जानिए पूरी जानकारी | 2YoDo विशेष

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,825FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles