More
    35.1 C
    Delhi
    Friday, May 17, 2024
    More

      || आओ दीप जलायें ||

      आओ दीप जलायें

      क्रोध, ईर्ष्या, अहम्, स्वार्थ का, दिल से तिमिर हटायें।
      ज्ञानमयी निज मनमन्दिर हित, आओ दीप जलायें।।

      प्रेम, समर्पण, त्याग कर्म की, फिर शुरुवात करें।
      मानवता हित हर मानव से, हिल-मिल प्यार करें।।

      दुखी, गरीब, अनाथों से मिल , उनकें दर्द मिटायें।
      ज्ञानमयी निज मनमन्दिर हित, आओ दीप जलायें।।

      जिनके ख्वाब अधूरे हो, आशा के दीपक बुझा दिये।
      उनके अश्रु नयन के पोछें, प्रेम सहित सब गले मिलें।।

      सपने कर साकार सभी के, बुझते चेहरे चमकायें।
      ज्ञानमयी निज मनमन्दिर हित, आओ दीप जलायें।।

      हर जीवों पर दयादृष्टि कर, कभी न दुख पहुंचे।
      पाप करें हर त्याग सदा ही, सत्य डगर चलके।।

      “राही” कर्मों की ज्योती से, जगमग जग कर जायें।
      ज्ञानमयी निज मनमन्दिर हित, आओ दीप जलायें।।

      लेखक
      राकेश तिवारी
      “राही”

      ALSO READ  || अपने हाथ सभ्यता ||

      Related Articles

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      Stay Connected

      18,826FansLike
      80FollowersFollow
      720SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      Latest Articles